{"_id":"5b01c5624f1c1bdb408b6b7a","slug":"152684271719-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सरपंच व परिवार सदस्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सरपंच व परिवार सदस्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
Updated Mon, 21 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सरपंच व परिवार सदस्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
कार्यकाल के दौरान शिकायतकर्ता की जमीन हड़पने के प्रयास का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर राजपुतान के पूर्व सरपंच और उसके परिवार के एक सदस्य पर कुछ लोगों ने जमीन के मामले में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। थाने में शिकायत देने के बाद कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता ज्ञान सिंह ने शिकायत एसपी को दी। इसके बाद पुलिस ने मामले में पूर्व सरपंच शमशेर सिंह व उसके परिवार के सदस्य रणधीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खानपुर राजपुतान निवासी ज्ञान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव खानपुर राजपुतान में खसरा नंबर-87/52 और इसके साथ लगती आबादी की जमीन उसकी है। अपने कार्यकाल के दौरान गांव के सरपंच रहे शमशेर सिंह और उसके परिवार के सदस्य रणधीर ने मिलकर उससे वह जमीन हड़पनी चाही। शमशेर सिंह ने सरपंच रहते हुए उस जमीन को दूसरे के नाम कराने के लिए झूठे दावे डलवाए। श्मशेर और रणधीर ने षड्यंत्र रचते हुए उक्त जमीन का एक फर्जी नक्शा व फील्ड बुक तैयार कराकर जमीन रणधीर के नाम करने का प्रयास किया। इस पर दो पंचों के फर्जी साइन भी करा लिए। इसको लेकर मामला कोर्ट में डाला। वहां पर यह बात सामने आई कि षड्यंत्र रचकर यह किया गया। कोर्ट ने केस दर्ज कराने के आदेश दिए। उन्होंने इसको लेकर छप्पर थाने में शिकायत दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर शीशपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में शमशेर सिंह और रणधीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।