फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बेलगढ़ फायरिंग केस में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

बेलगढ़ फायरिंग केस में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर

Wed, 16 May 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बेलगढ़ फायरिंग केस में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
बेलगढ़ फायरिंग केस में तीन आरोपियों ने किया सरेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। बेलगढ में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह द्वारा चलाई गई गोली के केस में खिजराबाद पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास और आम्र्ज एक्ट के तहत किए मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों ने बिलासपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। गौरतलब हो कि 25 अप्रैल को बेलगढ में अवैध खनन तस्करों पर निर्मल सिंह के खेतों में से जबदरस्ती रास्ता निकालने पर फाइरिंग हुई थी। जिसमें पूर्व मंत्री निर्मल सिंह सहित 12 लोगों पर हत्या के प्रयास और आम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के मुंशी छोटा असलम को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया था। घटना के दूसरे दिन पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने सरेंडर किया था। घटना के 20 दिन बाद मामले में फरार चल रहे तीन और अभियुक्तों ने बिलासपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वालों में माडल टाऊन यमुनानगर निवासी सुल्तान सिंह, कडकौली निवासी रवि उर्फ रामू, संदीप निवासी महमूदपुर शामिल है। आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने बिलासपुर कोर्ट में पेश करवाकर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed