फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रॉड व डंडों से हमला कर रॉयल्टी नाके के कर्मचारी से लूटी हजारों की नकदी व जरूरी दस्तावेज

रॉड व डंडों से हमला कर रॉयल्टी नाके के कर्मचारी से लूटी हजारों की नकदी व जरूरी दस्तावेज

Wed, 16 May 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
रॉड व डंडों से हमला कर रॉयल्टी नाके के कर्मचारी से लूटी हजारों की नकदी व जरूरी दस्तावेज
रॉड व डंडों से हमला कर रॉयल्टी नाके के कर्मचारी से लूटी हजारों की नकदी व जरूरी दस्तावेज
विज्ञापन

कार सवार तीन आरोपी युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के गांव नत्थनपुर स्थित रॉयल्टी नाके पर तैनात कर्मचारी के साथ कार सवार तीन युवकों ने लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर हजारों की नकदी व जरूरी दस्तावेज लूट लिए। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर तीन आरोपी युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव कासेपुर निवासी बृजेश ने बताया कि वह गांव नत्थनपुर स्थित रॉयल्टी नाके पर नौकरी करता है। 13 मई को रात साढ़े 11 बजे वह ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान स्विफ्ट कार में सवार होकर विजय उर्फ बिल्ला, दीपक और अनु नाम के तीन युवक वहां पर आए। आरोपियों ने आते ही उसके साथ लोहे की रॉड व विडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उनके पास से रॉयल्टी के हजारों रुपये की नकदी व जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, छछरौली थाना प्रभारी यशपाल ने बताया कि तीन युवकों पर लूट का केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed