फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ससुराल पक्ष - बाथरूम में शॉवर पर फंदा से लटकी विवाहिता, मायके पक्ष : दहेज हत्या के लिए मार डाला-

ससुराल पक्ष - बाथरूम में शॉवर पर फंदा से लटकी विवाहिता, मायके पक्ष : दहेज हत्या के लिए मार डाला-

Tue, 24 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ससुराल पक्ष - बाथरूम में शॉवर पर फंदा से लटकी विवाहिता, मायके पक्ष : दहेज हत्या के लिए मार डाला-
ससुराल पक्ष - बाथरूम में शावर पर फंदा से लटकी विवाहिता, मायके पक्ष : दहेज हत्या के लिए मार डाला-
विज्ञापन

-थाना सदर के गांव दुसानी में बाथरूम में शावर से लटका मिली विवाहिता
-सिविल अस्पताल में विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगा किया हंगामा-
-डीएसपी ने गुस्साए परिजनों को समझाकर किया शांत, पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर 304 बी के तहत केस दर्ज-
- नवंबर 2017 में करनाल के गांव धूमसी की प्रेरणा की दुसानी के अंकित से हुई थी शादी-
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
गांव दुसानी में बाथरूम के शावर पर चुन्नी के फंदे में विवाहिता का शव लटका मिला। विवाहिता की छह माह पहले की शादी हुई थी। उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में बुलेट या कार न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग करते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम पर हंगामा किया। डीएसपी देशराज ने परिजनों को शांत किया। पुलिस ने मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर आईपीसी की धारा 304बी के तहत दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव धूमसी निवासी सुरेश कुमार ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक नवंबर 2017 को उसने अपनी बेटी प्रेरणा (26) की शादी गांव दुसानी निवासी अंकित से की थी। उन्होंने शादी में बाइक दी थी। लेकिन आरोपी अंकित, अंकित की मां शिमला, ताऊ देवकुमार, ताई उर्मिला, भाई जोनी बुलेट या कार न लाने पर बेटी को तंग करते थे। अंकित ने शादी में दी बाइक भी बेच दी। सुरेश ने बताया कि बीती 19 अप्रैल को उसकी बेटी प्रेरणा अपने पति अंकित के साथ उनके घर धूमसी आई थी तब उन्हें यह बात बताई। इस पर उन्होंने अंकित को समझाया भी था। इसके बाद दोनों दुसानी आ गए। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे देवकुमार ने फोन कर बताया कि सिविल अस्पताल यमुनानगर में आ जाओ, प्रेरणा की तबीयत खराब है। वह तुरंत परिजनों के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे तो प्रेरणा का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था। उसके गले में काफी बड़ा निशान था। उन्होंने अंकित से पूछताछ की तो उसने बताया कि सोमवार सुबह 9.30 बजे प्रेरणा ने बाथरूम में शावर से चुन्नी डालकर फंदा लगा लिया। उनका आरोप है कि आरोपियों ने दहेज में बुलेट व कार न मिलने पर उसकी बेटी को मारा है। पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर आरोपी अंकित, उसकी मां शिमला, भाई जोनी, ताऊ देवकुमार, ताई उर्मिला के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्ररेणा ने स्वयं लगाया फंदा :
पति अंकित का कहना है कि सुबह उसकी पत्नी प्ररेणा घर का काम निपटा कर ऊपर छत पर बने कमरे में चली गई। इसी दौरान वह किसी काम से गांव चला गया। जब लौटा तो उसने कमरे में आकर अपनी पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जब वह कमरे के बाथरूम में गया तो प्ररेणा चुन्नी के फंदे पर शावर से लटकी हुई थी। यह देख वह चिल्लाया, जिससे आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। उसे आनन फानन में प्रेरणा को फंदे से उतारा और शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में हुई बहस :
मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष के लोग उसे बुलेट व कार की मांग पूरी न करने पर तंग करते थे। इतना ही नहीं कभी उनसे बात तक नहीं करने देते थे। यदि कभी वह अपनी बेटी के पास फोन कर लेते थे तो वह बीच में ही फोन छीन कर काट देते थे। उनका आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जबकि ससुराल पक्ष के लोग मानसिक रूप से परेशानी के चलते विवाहिता के आत्महत्या करने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस होती रही।


डीएसपी देशराज का कहना है कि दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। मृतका के पिता सुरेश कुमार की शिकायत पर मृतका के पति सहित पांच लोगों पर आईपीसी की धारा 304 बी के तहत दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed