{"_id":"5ad39fcd4f1c1b65098b4ab2","slug":"152381844819-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार में सेंध लगा चोरों ने दुकान से उड़ाया हजारों का सामान व नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार में सेंध लगा चोरों ने दुकान से उड़ाया हजारों का सामान व नकदी
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार में सेंध लगा चोरों ने दुकान से उड़ाया हजारों का सामान व नकदी
पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। घाड़ क्षेत्र के गांव संधाए में चोरों ने दुकान की दीवार को तोड़ कर दुकान में रखी इनवर्टर, बैटरी व गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। सीन आफ क्राईम की टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकान मालिक अनिल व सतीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रोजाना की तरह शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। रविवार की सुबह लगभगब 7 बजे जब वह दुकान का शटर खोलने लगे तो दुकान का शटर थोड़ा मुडा होने पर ऊपर उठा हुआ था। शक होने पर दुकान के पीछे जाकर देखा तो दुकान के पीछे की दीवार टूटी हुई थी। उसने देखा की दूकान की पिछले हिस्से की दीवार टूटी हुई है। दुकान मालिक अनिल के अनुसार चोर ने पहले शटर के ताले तोडने की कौशिश की उसने एक ताला तो तोड़ दिया दूसरा ताला तोडने में वह असफल रहा तभी उसने दुकान की दीवार को पीछे से तोड़ा और दुकान के अंदर घुसा होगा। दुकान के अंदर से इनवर्टर बैटरी व गल्ले में रखी नगदी को चुरा लिया। एएसआई हरभजन सिंह ने बताया कि दुकान मालिक के अनुसार दुकान से चोरों ने दो नई बैटरी जिनकी कीमत लगभग 26 हजार, चार पुरानी बैंटरी जिनकी कीमत लगभग 16 हजार व गल्ले से लगभग दो हजार रुपये नगदी चुरा ली है। पुलिस ने दुकान मालिक के बयान पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
फोटो : 40, 41 व 42