फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फैशन डिजाइ गिं की छात्रा ने किया सुसाईड

फैशन डिजाइ गिं की छात्रा ने किया सुसाईड

Sat, 14 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
फैशन डिजाइ गिं की छात्रा ने किया सुसाईड
मम्मी पापा आप खुश रहना मैं जा रही हूं सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटकी फैशन डिजाइनिंग की छात्रा
विज्ञापन

चार माह से अपने मामा के पास प्रोफेसर कॉलोनी में रहकर फैशन डिजाइनिंग कर रही थी छात्रा
निजी अस्पताल में डॉक्टर है मामी, मामा है लैब टेक्नीशियन, घटना के समय नाइट ड्यूटी पर गए हुए थे दोनों अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
मम्मी पापा आप खुश रहना मैं जा रही हूं, मेरी मौत का किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराना। मैं अपनी जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या कर रही हूं। यह सुसाइड नोट लिखकर फैशन डिजाइनिंग की छात्रा ने वीरवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव उसके मामा-मामी के घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
ग्रीन पार्क फर्कपुर निवासी प्रनीत कौर (19) शहर के निजी इंस्टीट्यूट से फैंशन डिजाइनिंग कर रही थी। चार महीने से प्रोफेसर कॉलोनी में अपने मामा कमलजीत के घर रह रही थी। कमलजीत गाबा अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं और उनकी पत्नी भी अस्पताल में डॉक्टर हैं। दोनों की वीरवार को नाइट ड्यूटी थी। शुक्रवार सुबह वे छुट्टी कर घर पहुंचे। घर का दरवाजा खोलने के लिए जब उन्होंने प्रनीत कौर को आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी देर तक रिस्पॉन्स नहीं आया तो उन्होंने कुंडी तोड़कर कर दरवाजा खोला। अंदर प्रनीत छत के पंखे से चुन्नी के फंदे पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन

सूचना पुलिस व मृतका के पिता कर्मजीत को दी गई। रामपुरा चौकी इंचार्ज कुशलपाल राणा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया। पुलिस ने सुसाइड नोट व मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझ नहीं आया क्यों किया सुसाइड :
कमलजीत ने बताया कि वीरवार को जब उनकी भांजी इंस्टिट्यूट से लौटी तो उन्हें ऐसा नहीं लग रहा था कि वह ऐसा कदम उठा सकती है। उन्होंने उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं आने दी। न वह किसी बात से परेशान थी और न ही मानसिक रूप से परेशान। उसने अचानक ही ऐसा कदम उठाया।

ये लिखा है सुसाइड नोट में :
प्रनीत ने फंदे पर लटकने से पूर्व एक पेज पर चार लाइनों का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने लिखा कि मम्मी पापा आप खुश रहना मैं जा रही हूं। मैं अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराना।


सुसाइड नोट में नहीं ठहराया किसी को जिम्मेदार :
प्रोफेसर कॉलोनी में युवती के सुसाइड करने की सूचना पर मौके पर गए थे। युवती ने पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड किया। उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें युवती ने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
- एएसआई कुशलपाल राणा, इंचार्ज, रामपुरा चौकी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed