{"_id":"5a663a2c4f1c1b74268b5d14","slug":"151664919812-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर व मेटल फैक्ट्री के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर व मेटल फैक्ट्री के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूने घर व मेटल फैक्ट्री के ताले तोड़ उड़ाया सामान
यमुनानगर। चोरों ने जडौदा गेट जगाधरी स्थित मेटल फैक्ट्री व विष्णु नगर स्थित सूने घर के ताले तोड़ करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जडौदा गेट निवासी सुशील गर्ग ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कॉलोनी में जीसी स्टील फैक्ट्री है। 20 जनवरी को शाम साढ़े आठ बजे वह काम खत्म करके फैक्ट्री को बंद करके घर चला गया था। सुबह जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो वहां पर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर फैक्ट्री से कॉपर का सामान गायब मिला। इसकी कीमत करीब 85 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर जगाधरी पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने संदिग्ध स्थानों की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उधर, विष्णु नगर निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि 20 जनवरी को वह परिवार के सदस्यों के साथ बाहर गया था। सुबह जब लौटे तो घर का लगा ताला टूटा पड़ा था और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर घर से साढ़े आठ हजार रुपये की नगदी, चार घड़ियां व कुछ अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।