{"_id":"5a60f1ad4f1c1b8d268b52b7","slug":"151630295416-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को कार में अगवा कर की छेड़छाड़, शीशे बंद कर चार घंटे शहर में घुमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को कार में अगवा कर की छेड़छाड़, शीशे बंद कर चार घंटे शहर में घुमाया
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को कार में अगवा कर छेड़छाड़, चार घंटे तक शहर में घुमाया
यमुनानगर। रादौर से शहर में कोचिंग के लिए आई एक छात्रा को कार सवार युवक ने अपनी मित्र की मदद से अगवा कर लिया। आरोपी युवक ने इस दौरान छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। छात्रा ने नहीं मानी तो आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपी युवक कार के शीशे बंद कर युवती को चार घंटे शहर में घुमाते रहे। बाद में पीड़िता ने दो दिन बाद मिलने की बात कही तो इसके बाद रादौर बस स्टैंड के नजदीक छोड़कर फरार हो गए। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक-युवती के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रादौर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह संतपुरा गुरुद्वारा के नजदीक एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर में कोचिंग ले रही है। बुधवार को भी वह कोचिंग लेने के लिए आई थी। कोचिंग लेने के बाद जब वह सेंटर से निकलकर जा रही थी तो रास्ते में संतपुरा गुरुद्वारा के नजदीक एक कार खड़ी हुई थी। इसकी खिड़की खुली थी। कार की अगली सीट पर गुमथला राव निवासी योगांसू बत्तरा और पिछली सीट पर रादौर निवासी सोनिया सैनी खिड़की खोलकर बैठी हुई थी। सोनिया को वह पहले से जानती थी। उसके कार के नजदीक आते ही सोनिया ने उसे मोबाइल दिखाने के बहाने कार में बुला लिया। उसके कार में बैठते ही उन्होंने कार की खिड़कियां बंद कर दीं और सोनिया ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपी युवक ने कार की सभी खिड़कियों के लॉक लगा दिए और शीशे बंद कर दिए। इसके बाद आरोपी उसे अगवा करके सुनसान स्थान पर ले गए। वहां आरोपी युवक ने कार के अंदर की उसे शारीरिक संबंध बनाने की बात कहीं, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने उससे छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपी करीब चार घंटे तक उसे कार में घुमाते रहे। उसने आरोपियों को उसे छोड़ने की बात कही, लेकिन आरोपी बिना शारीरिक संबंध बनाए जाने नहीं देने की बात कह रहे थे। छात्रा ने बताया कि उसने आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद उन्हें दो दिन बाद मिलने की बात कही। इस पर वे मान गए। इसके बाद आरोपी उसे रादौर बस स्टैंड के नजदीक छोड़कर वहां से फरार हो गए। उसने घर आकर आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजन उसे शहर थाना लेकर पहुंचे। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक योगांसू बत्तरा व सोनिया सैनी के खिलाफ अगवा कर छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुषमा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।