फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अवैध हथियार के साथ सीआईए ने युवक दबोचा, बाइक चोरी की वारदात कबूली

अवैध हथियार के साथ सीआईए ने युवक दबोचा, बाइक चोरी की वारदात कबूली

Wed, 10 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ सीआईए ने युवक दबोचा, बाइक चोरी की वारदात कबूली

विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ सीआईए ने युवक दबोचा, बाइक चोरी की वारदात कबूली
पकड़े जाने के डर से चोरी की बाइक को छोड़ आया चिलकाना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बाइक चोरी की एक वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीआईए टू इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पांसरा फाटक के नजदीक वारदात की फिराक में एक आरोपी अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। एसआई धर्मपाल के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने मौके पर दबिश देकर वहां घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल व एक जिंदा रांउड बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कांसापुर निवासी गुरविंद्र उर्फ लक्की के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
पकड़े जाने के डर से चोरी की बाइक को छोड़ आया यूपी :
आरोपी ट्रक चालक है और पहले भी उस पर बाइक चोरी के पांच मामले दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 21 अक्तूबर को शादीपुर एक फैक्ट्री के बाहर से बाइक चोरी की थी। कुछ समय तो उसने बाइक को अपने पास रखा, उसके बाद पुलिस पकडने के डर से वह बाइक उत्तर प्रदेश के चिलकाना में छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने वह चोरी की बाइक चिलकाना से बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed