फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सेल्समैन व साथी की गोली मारकर कर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सेल्समैन व साथी की गोली मारकर कर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सेल्समैन व साथी की गोली मारकर कर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सेल्समैन व साथी की गोली मारकर हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

यमुनानगर। ससौली रोड स्थित शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या करने के बाद साथी को गोली मार कर नहर में फेंकने के मुख्य आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को डिटेक्टिव पुलिस अंबाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। जिसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से अन्य खुलासे होने की संभावना है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले से गिरफ्तार किया हुआ है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें पता चला था कि ससौली स्थित ठेके के सेल्समैन की हत्या का मुख्य आरोपी करनाल जिले के इंद्री के पटेडा निवासी संदीप अंबाला जेल में बंद है। जिसके बाद एएसआई रामकुमार के नेतृत्व की टीम बनाई गई। टीम में धर्मपाल, महरूफ, राजेश, अनिल, कुलदीप को शामिल किया गया। टीम अंबाला जेल से आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
रेकी कर बनाई थी लूट की योजना :
पूछताछ में आरोपी पटेडा निवासी संदीप ने बताया कि उसने अपने साथी पटेडा निवासी सन्नी व पंजाब के रोपड के गांव उसमानपुर निवासी भूपेंद्र उर्फ बन्नी सिंह के साथ मिलकर ससौली स्थित शराब के ठेके व एक किराना दुकान को लूटने की योजना बनाई थी। योजना के तहत 15 दिसंबर को उन्होंने यहां पर रेकी की थी। उसके बाद 17 दिसंबर को रात के समय वह ससौली रोड पर आए और देर होने के कारण किराना की दुकान बंद हो गई थी। उसके बाद शराब के ठेके पर आए और वह लूटपाट करने लग गए, लेकिन शराब ठेके के सेल्समैन विष्णु नगर निवासी महेश ने उसका विरोध किया। इस पर उसने सेल्समैन की छाती में गोली मार कर हत्या कर दी। उसके बाद उन्होंने ठेके से साढे़ पांच हजार रुपये, मोबाइल, पर्स लूट लिया और वहां से तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
फंसाने की धमकी देने पर तीसरे साथी की हत्या कर फेंका था नहर में :
डिटेक्टिव इंचार्ज जयपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संदीप से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उनका साथी भूपेंद्र उर्फ बन्नी सिंह बार बार उन्हें फंसाने की बात कह रहा था। इसलिए उन्होंने 20 दिसंबर की शाम योजना बनाई कि बन्नी सिंह को मार देंगे। योजना अनुसार तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आवर्धन नहर की पटरी पर चल दिए। जब वह जिला करनाल के गांव रींडल के पास पहुंचे तो बाइक से उतर गए और साथी बन्नी सिंह की गोली मार कर हत्या कर शव नहर में बाइक सहित फेंक दिया। जयपाल ने बताया कि आरोपी संदीप ने ही सेल्समेन और बन्नी को गोली मारी थी।
बॉक्स
अंबाला में फाईनेंसर व सुनार से की थी लूट :
आरोपी संदीप पर पहले भी लूट के पांच मामले दर्ज है, जिनमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। उसके बाद दो हत्याएं की। अंबाला में सुनार व फाइनेंसर से लूट की। उन मामलों में अंबाला पुलिस ने उसे जेल में भेजा था। जहां से डिटेक्टिव स्टाफ उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आया। सेल्समेन की हत्या के मामले में पूछताछ की जा सके।

बॉक्स
माडल टाउन में हुई लूट की वारदातों के हो सकते है खुलासे :
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद की जाएगी। इसके अलावा लूटी गई नकदी व सामान भी बरामद किया जाएगा। आरोपी से शहर के माडल टाउन में हुई दो दुकानों की लूट के मामले में भी पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि आरोपी से लूट की वारदातों को खुलासा होगा। मामले में एक आरोपी सन्नी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे आरोपी साथी बन्नी की हत्या कर दी गई थी।
फोटो : 08 व 09
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed