फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार में मृत मिला रामखेड़ी की सरपंच का पति

कार में मृत मिला रामखेड़ी की सरपंच का पति

Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
कार में मृत मिला रामखेड़ी की सरपंच का पति
कार में मृत मिला रामखेड़ी की सरपंच का पति
विज्ञापन

खिजराबाद स्थित फार्म हाउस से लौट रहा था देवेंद्र सिंह उर्फ खेल्ला
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/छछरौली। छछरौली-लेदा खास रोड पर खड़ी कार से एक युवक का शव मिला है। उसकी शिनाख्त बिलासपुर खंड के रामखेडी ग्राम पंचायत की महिला सरपंच हरजीत कौर के पति देवेंद्र सिंह उर्फ खेल्ला के रूप में हुई है। पुलिस इसे हार्ट अटैक मान रही है।
परिजनों के अनुसार, देवेंद्र सिंह शुक्रवार को खिजराबाद स्थित अपने फार्म हाउस पर गया था। वहां से वह रात को ही कार से घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह लेदा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी कार में उसका शव मिला। लेदा गांव के सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। छछरौली पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृत युवक रामखेडी गांव का देवेंद्र सिंह उर्फ खेल्ला है, जो रामखेडी गांव की महिला सरपंच का पति है। देवेंद्र सिंह के पिता हरभजन सिंह भी दो बार गांव के सरपंच रह चुके हैं। देवेंद्र सिंह अपने पीछे एक बेटा एक बेटी छोड़ गया है। देवेंद्र की मौत पर उसके परिजनों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी कार को देखकर प्रतीत हो रहा था कि कार रात भर वही खड़ी थी। कार के भीतर देवेंद्र सिंह अगली दोनों सीटों के बीच लुढका हुआ था। कार में उल्टी व उसके कपड़ों में मलमूत्र त्याग किया हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना छछरौली प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार का कोई निशान नहीं पाया गया जो कि मामले को संदिग्ध बनाता। शव की हालत देखकर लगता है कि युवक की मौत हार्ट अटैक से हुइ है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
फोटो-10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed