फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अशर्ील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले बाप-बेटी भेजे जेल, दो और महिलाओं ने दर्ज कराए बयान

अशर्ील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले बाप-बेटी भेजे जेल, दो और महिलाओं ने दर्ज कराए बयान

Sun, 17 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अशर्ील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले बाप-बेटी भेजे जेल, दो और महिलाओं ने दर्ज कराए बयान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

यमुनानगर।
महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोपी बाप-बेटी को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों के खिलाफ दो और महिलाओं के बयान दर्ज किए गए, जिनके साथ भी इसी तरह आरोपियों ने ब्लैकमेल करने की घटनाओं को अंजाम दिया।
थाना शहर पुलिस को दो दिन पहले 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दी कि कृष्णा मार्केट की धीमान गली निवासी अशोक का उनके घर आना-जाना था। अक्तूबर में उसके सास-ससुर दवाई लेने के लिए अस्पताल गए थे। इस दौरान अशोक उनके घर पर आ गया। आरोपी ने उसे खाने के लिए मिठाई दी। मिठाई खाते ही वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। जब उसे होश आया तो लोक-लाज के कारण उसने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। कुछ दिन बाद आरोपी फिर से उनके घर आया। आरोपी ने उसे उसका अश्लील वीडियो दिखाया और पैसे की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस दौरान उसने डर के कारण आरोपी को 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद फिर से आरोपी उससे ओर अधिक पैसे मांगने लगा, मगर और अधिक पैसे देने में वह असमर्थ थी। आरोपी उस पर अन्य लोगों के साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत दो दिन पहले थाना शहर यमुनानगर में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसे एक दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी का रिमांड शनिवार को खत्म हो गया, जिससे पुलिस को कई खुलासे हुए। पुलिस ने ब्लैकमेल करने के आरोप में आरोपी की बेटी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
दो और महिलाओं ने लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
आरोपियों के खिलाफ एक महिला की शिकायत आने पर दो और पीड़ित महिलाएं सामने आईं। दोनों महिलाएं पास की कॉलोनी की ही हैं। इन महिलाओं का भी आरोप है कि आरोपी ने उन्हें भी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया है और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी को दुष्कर्म, ब्लैकमेल सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। उसकी बेटी को भी ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया, चूंकि वह भी इसमें शामिल थी। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यदि कोई और महिला शिकायत देगी तो आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
डॉ. सुनील रावत, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed