फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अस्पताल के कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की आंखों की चैकअप मशीन चोरी

अस्पताल के कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की आंखों की चैकअप मशीन चोरी

Mon, 04 Dec 2017 08:58 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की आंखों की चैकअप मशीन चोरी
अस्पताल के कमरे का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की आंखों की चेकअप मशीन चोरी
विज्ञापन

जगाधरी के विशाल अस्पताल की घटना, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी स्थित विशाल अस्पताल के चेकअप रूम का ताला तोड़कर चोरों ने आंखों की चैकअप मशीन चोरी कर ली। चोरी हुई मशीन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। सूचना मिलने पर पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विशाल अस्पताल संचालक हर्ष कुमार शर्मा ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिसंबर की शाम को वह मरीजों का चैकअप करने के बाद अस्पताल का ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह जब वे अस्पताल में पहुंचा तो अस्पताल के चैकअप रूम पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आंखों की चैकअप मशीन गायब थी। कमरे में रखा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा हुआ था। डा. हर्ष शर्मा ने बताया कि चोरी हुई मशीन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध स्थानों की जांच की। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इनसर्ट
नगर निगम कार्यालय से बाइक चोरी :
सेक्टर-17 निवासी धीरज गुलाटी ने बताया कि वह बाइक पर यमुनानगर स्थित नगर निगम कार्यालय में किसी काम से गया था। उसने बाइक निगम कार्यालय में खड़ी की थी। जब वह काम खत्म करके वापस आया तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ भी पता नहीं चला। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed