{"_id":"5a0f366d4f1c1bd1408b757f","slug":"15109465219-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे चार लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे चार लाख रुपये
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे चार लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर शहर की एक कॉलोनी के दंपति ने अंबाला कैंट की महिला से चार लाख रुपये हड़प लिए। थाना फर्कपुर पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
अंबाला कैंट निवासी सुषमा शर्मा ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा पढ़ाई पूरी कर रोजगार की तलाश में था। इसी दौरान उनकी मुलाकात हरबंसपुरा कालोनी के राजेश वेद व उनकी पत्नी रणजीत कौर के साथ हुई। आरोपितों ने कहा कि उनकी रेलवे में उच्चाधिकारियों के साथ जान-पहचान है और वह उनके बेटे को रेलवे में नौकरी दिलवा देंगे। वह उनकी बातों में आ गई और उन्हें 2015 में 26 जुलाई से 28 जुलाई के बीच तथा 16 अगस्त व 28 अक्तूबर को अलग-अलग तिथियों में इंद्रा गार्डन कॉलोनी में चार लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उन्हें जल्द बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके काफी दिन बीतने के बाद भी आरोपियों ने उनके बेटे को नौकरी नहीं दिलाई। जब उन्होंने इस बारे आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर परेशान होकर जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से भी मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राइवेट नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 50 हजार
जिला कुरुक्षेत्र के गांव बीड़ मथाना निवासी जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा रोजगार की तलाश में था। इसको लेकर उनकी मुलाकात गांव ईशोपुर निवासी अंकुश धीमान के साथ हुई। आरोपी ने उनके बेटे को आर्मी की वर्कशॉप में प्राइवेट नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपी ने नौकरी दिलवाने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे। वह आरोपी युवक की बातों में आ गया और उसे 50 हजार रुपये दे दिए। मगर इसके बाद भी आरोपी ने उनके बेटे को नौकरी पर नहीं लगाया। इस पर जब आरोपी से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अंकुश के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।