फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बेटे को बचाने आए बुजुर्ग को नशेड़ी ने पीटकर मार डाला, मारपीट में बेटा भी घायल

बेटे को बचाने आए बुजुर्ग को नशेड़ी ने पीटकर मार डाला, मारपीट में बेटा भी घायल

Tue, 17 Oct 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बेटे को बचाने आए बुजुर्ग को नशेड़ी ने पीटकर मार डाला, मारपीट में बेटा भी घायल
बेटे को बचाने आए बुजुर्ग को नशेड़ी ने पीटकर मार डाला, मारपीट में बेटा भी घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के शहीद भगत सिंह चौक (फव्वारा चौक) के पास स्थित एक निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के कार्यालय में सिम पोर्ट कराने गए बुजुर्ग को नशेड़ी ने पीटकर मार डाला। मारपीट में साथ गया बुजुर्ग का बेटा भी घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
इंदिरा गार्डन कॉलोनी तरूण ने बताया कि उसे अपना सिम पोर्ट कराना था। इसके बारे में जानकारी लेने के लिए रविवार रात को वह अपने पिता लेख राज शर्मा (69) को साथ लेकर शहीद भगत सिंह चौक स्थित निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के कार्यालय पर गए थे। दोनों बाप बेटे कार्यालय के अंदर जाकर कर्मचारियों से मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के बारे में बात करने लगे। इस दरम्यान शोरूम के अंदर ही पहले से खड़ा व्यक्ति उनसे उलझने लगा। बताया जा रहा है कि उसने शराब पी रखी थी। नशे में आरोपी उनसे कहने लगा कि वो शोरूम के कर्मचारियों से बहस क्यों कर रहे हैं, जबकि वे अपना नंबर पोर्ट कराने के बारे में पूछताछ रहे थे। इस दरम्यान उसने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इससे दोनों पक्षों में बहस और हाथापाई होने लगी। तरूण के मुताबिक, इस पर कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। वे बाहर आए तो आरोपी भी बाहर आ गया और मारपीट करने लगा। उसके पिता लेखराज उसे छुड़ाने के लिए बीच में आए तो आरोपी ने उनसे भी मारपीट की और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इससे उन्हें भी काफी चोट लगी। झगड़े के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने उन दोनों को नजदीक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद होगा आरोपी
तरूण का कहना है कि मारपीट करने वाला कौन था वह उसे नहीं जानता। उसे कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी जरूर जानते हैं। यदि वह सामने आए तो उन्हें पहचान सकता है। तरूण ने कहा कि कार्यालय में लगे सीसीटीवी में आरोपी जरूर कैद होगा। यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी पकड़ में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का हुआ रो रोकर बुरा हाल
झगड़े में तरूण और लेखराज के घायल होने की सूचना पर तरूण की बहन सुमन, प्रिया व मां बिमला देवी भी निजी अस्पताल में पहुंच गईं थीं। अस्पताल की एंबुलेंस में वे लेखराज को ट्रामा सेंटर लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लेखराज की मौत होने के बाद परिजन अस्पताल में ही विलाप करने लगे। तरूण की बहन सुमन व प्रिया की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
कंपनी के कार्यालय में हुए झगड़े की सूचना पर मौके पर गए थे। मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई है। जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- डॉ सुनील कुमार, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed