फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खनन मंत्री नायब सैनी को क्षेत्र में हो रहे खनन से कराया अवगत

खनन मंत्री नायब सैनी को क्षेत्र में हो रहे खनन से कराया अवगत

Mon, 16 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खनन मंत्री नायब सैनी को क्षेत्र में हो रहे खनन से कराया अवगत
मंत्रीजी क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन, रोको
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। जठलाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और ओवर लोडिंग की समस्या को लेकर हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को खननमंत्री नायब सैनी से नारायणगढ में मिला। इस दरम्यान संस्था के प्रधान एडवोकेट वरयाम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खनन मंत्री नायबसैनी को जठलाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जानकारी दी और इसे रोकने की मांग की। संस्था के सदस्यों ने खनन मंत्री से जिला प्रशासन के अधिकारियों की शिकायत की, बताया कि अधिकारियों की अवैध खनन करने वालों से मिलीभगत है। इस पर खननमंत्री नायबसैनी ने संस्था के सदस्यों को आश्वासन दिया कि जठलाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं ठेकेदारों के साथ मिलीभगत करने वाले अधिकारियों की भी जांच कराई जाएगी। इस अवसर पर संस्था के प्रधान एडवोकेट वरयामसिंह ने बताया कि जठलाना क्षेत्र में यमुनानदी के घाटों को खनन के लिए सरकार ने ठेके दिए हैं, लेकिन रेत के ठेेेकेदार नियमों को ताख पर रखकर खनन कर रहे हैं। हाल यह है कि, 10 फीट की जगह यमुनानदी में 30 से 40 फीट तक रेत की खुदाई की जा रही है। वहीं ओवरलोड वाहनों से जठलाना क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। संस्था के सदस्यों ने खननमंत्री नायब सैनी को जठलाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के फोटो और वीडियो भी दिखाए। जिस पर खननमंत्री ने कहा कि सरकार इस बारे सख्त कार्रवाई करेगी। संस्था के प्रधान वरयाम सिंह ने खननमंत्री को बताया कि 23 सितंबर को मामले की शिकायत यमुनानगर में मुख्यमंत्री से की गई थी। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद जिले के अधिकारी अवैध खनन करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed