फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सहारनपुर में 13 दिन से बंधक यमुनानगर की युवती को छुड़ाया

सहारनपुर में 13 दिन से बंधक यमुनानगर की युवती को छुड़ाया

Fri, 13 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में 13 दिन से बंधक यमुनानगर की युवती को छुड़ाया
सहारनपुर में 13 दिन से बंधक यमुनानगर की युवती को छुड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर से जबरन सहारनपुर ले जाई गई युवती को परिजनों ने पुलिस की मदद से बृहस्पतिवार को छुड़ा लिया। पुलिस ने युवती को 13 दिन से बंधक बनाने के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पीड़ित युवती का कहना है कि, शुक्रवार को आरोपी युवती को इलाहाबाद में बेचने वाले थे। आरोपियों ने उससे दुष्कर्म भी किया। वहीं, पुराना हमीदा के लोग मामले को लव जिहाद से भी जोड़कर देख रहे हैं।
पुराना हमीदा की एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि उनके घर के सामने ही सहारनपुर के खाताखेड़ी निवासी वसीम और अशरफ किराए पर रहते थे। वसीम की यहां बैग बेचने की दुकान है। बीते माह वह अपने घर में नहा रही थी। इसी दौरान आरोपी वसीम ने घर की छत से उसकी अश्लील फोटो खींच ली थी। उसके बाद आरोपी वसीम ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। एक दिन वसीम ने उसे अपनी दुकान पर बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में वसीम ने उसे अपने दोस्त अशरफ के हवाले कर दिया, 31 सितंबर को अशरफ अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती सहारनपुर ले गया। अशरफ ने उसे खाताखेड़ी में अपने भाई के घर पर एक अक्तूबर से बंधक बनाया हुआ था। जहां पर आरोपी ने कई बार उससे दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकाया हुआ था। युवती ने बताया कि गुरुवार सुबह उसके हाथ आरोपी का फोन लग गया। इस पर उसने अपने घर पर फोन कर दिया और आपबीती सुनाई। परिजनों ने इसकी सूचना हमीदा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र राणा को दी। गुरुवार दोपहर हमीदा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र राणा फोर्स के साथ, युवती के पिता और पुराना हमीदा के दर्जनभर लोग खाताखेड़ी पहुंचे। वहां से पुलिस ने युवती के बताए पते पर जाकर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया और वहां से अशरफ, वसीम और एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर यमुनानगर ले आई। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने आरोपियों को यह कहते सुना था कि वे शुक्रवार को उसे इलाहबाद लेकर जाएंगे। जहां उसको बेच देंगे।
विज्ञापन

थाना शहर यमुनानगर एसएचओ डॉ. सुनील रावत ने बताया कि युवती को सहारनपुर से बरामद कर लिया है। तीन आरोपियों को भी पकड़ा है। युवती के बयानों के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवती को बेचा जाना था या नहीं यह पूछताछ के बाद ही क्लीयर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed