{"_id":"59dbc5ba4f1c1bd1538b696e","slug":"150757528517-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीफोन एक्सचेंज में कार्यरत डीईटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेलीफोन एक्सचेंज में कार्यरत डीईटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेई के सुसाइड में डीईटी के खिलाफ उकसाने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। यमुनानगर टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय में जेई की ओर से शनिवार को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने टेलीफोन एक्सचेंज के डीईटी रघुबीर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
जगाधरी की उषा कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह ने थाना शहर जगाधरी पुलिस से शिकायत की थी कि उनके पिता गुरमीत सिंह टेलीफोन एक्सचेंज में जेई के पद पर नौकरी करता थे। सात अक्तूबर को उन्हें सूचना मिली कि पिता गुरमीत सिंह की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलते ही वह और परिजन मौके पर पहुंचे तो पिता की हालत गंभीर था, वह पिता को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। इधर, पीजीआई जाते समय रास्ते में ही उनके पिता की मौत हो गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने बताया कि जेई की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया कि जेई को टेलीफोन एक्सचेंज में कार्यरत डीईटी रघुबीर सिंह परेशान कर रहे थे। आरोपी ने ही उनके पिता को आत्महत्या के लिए उकसाया है, जिस कारण उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी डीईटी रघुबीर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। उधर, मामले की जांच कर रहे एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।