फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शादी की खरीदारी कर स्कूटी पर घर लौट रही दो बहनों व चाची को डंपर ने मारी टक्कर, युवती की मौत

शादी की खरीदारी कर स्कूटी पर घर लौट रही दो बहनों व चाची को डंपर ने मारी टक्कर, युवती की मौत

Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
शादी की खरीदारी कर स्कूटी पर घर लौट रही दो बहनों व चाची को डंपर ने मारी टक्कर, युवती की मौत
चाची संग शादी की खरीदारी कर घर लौट रही बहनों को डंपर ने मारी टक्कर, युवती की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चाची संग शादी की खरीदारी कर घर लौट रही दो बहनों को सोमवार शाम मटका चौक पर डंपर ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवती की मौत हो गई, मृतका की दो माह बाद ही शादी थी। हादसे में मृतका की छोटी बहन और चाची भी घायल हो गईं। पुलिस ने डंपर चालक पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव फतेहगढ़ निवासी किरण (24) की करीब दो माह बाद शादी होनी थी। शादी की खरीदारी करने के लिए सोमवार को वह अपनी छोटी बहन दिव्या, चाची नीलम के साथ स्कूटी से जगाधरी आई थी। देर शाम जब वे तीनों स्कूटी से जगाधरी बस स्टैंड की तरफ से घर जा रहीं थीं। इस दरम्यान शहर के बीचोंबीच से निकल रहे एनएच 73 ए पर मटका चौक के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने किरण को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बहन दिव्या को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं चाची नीलम का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतका किरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed