फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मांडेवाला के जंगल से खैर काट रहे एक तस्कर को पकड़ा, छह फरार

मांडेवाला के जंगल से खैर काट रहे एक तस्कर को पकड़ा, छह फरार

Sat, 12 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
मांडेवाला के जंगल से खैर काट रहे एक तस्कर को पकड़ा, छह फरार
मांडेवाला के जंगल से खैर काटने पर एक को पकड़ा, छह भागे
विज्ञापन

खिजराबाद। बीती रात वन विभाग के कर्मचारियों ने मांडेवाला के जंगल से खैर की लकड़ी चुरा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि उसके छह साथी भागने में कामयाब रहे। मौके से कैंटर में लदी करीब 15 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है। पकड़े गए तस्कर को कुरुक्षेत्र की पर्यावरण कोर्ट में पेशकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन विभाग कलेसर के वन राजिक अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मांडेवाला के जंगल से खैर तस्कर रात को खैर काटकर ले जाने वाले हैं। इस पर वन विभाग के वन राजिक अधिकारी ने एक टीम का गठन किया, जिसमें वे स्वयं, अनुज (वन रक्षक), सोनू (वन रक्षक) व अदरी (वन दरोगा) को शामिल किया गया। रात को लगभग दो बजे मांडेवाला के जंगल में एक कैंटर के जाने की सूचना मिलने पर उसका पीछा किया। इस दौरान कुछ लोग खैर के पेड़े काटते नजर आए। इस दरम्यान एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहजादवाला निवासी रवि धीमान के रूप में हुई। उसने पूछताछ मेें छह तस्करों के नाम बताए। इनमें रामदिया शहजादवाला, सहिद अहमद टिब्बी, टोनी चिक्कन, रजत चिक्कन, मोनू शहजादवाला व जनेश्वर चिक्कन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed