{"_id":"598626184f1c1b0b028b46da","slug":"15019638027-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस कंडेक्टर ने अभद्र व्यवहार कर छात्राओं को नीचे उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस कंडेक्टर ने अभद्र व्यवहार कर छात्राओं को नीचे उतारा
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस कंडेक्टर ने छात्राओं से की अभद्रता, नीचे उतारा
रादौर। यमुनानगर से रादौर आ रही छात्राओं के साथ शनिवार दोपहर को बस स्टैंड यमुनानगर पर कंडक्टर ने अभद्रता की और बस से नीचे उतार दिया। इससे गुस्साई छात्राओं ने मामले की शिकायत परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री क ो पत्र भेजकर की है। रादौर निवासी छात्रा दिव्या, सोनम व अन्य ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया है कि वह रादौर से यमुनानगर बस से पढ़ने जाती है। पांच अगस्त शनिवार की दोपहर को लगभग तीन बजे वह यमुनानगर से रादौर आने के लिए यमुनानगर-कैथल बस (बस नंबर एचआर 58-8352) में बैठी हुई थी। यह बस रादौर होते हुए कैथल जानी थी। इस दौरान वह बस चलने का इंतजार कर रही थी, तभी बस का कडंक्टर बस में चढ़ा और रादौर की सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहने लगा। इस पर उन्होंने एतराज जताते हुए कहा कि यमुनानगर की हर बस रादौर बस स्टैंड पर रुककर जाती है। लेकिन कंडक्टर नहीं माना और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। कंडक्टर ने उन्हें बुरा भला कहकर बस से नीचे उतार दिया। जिससे उन्हें भारी परेशानी व अपमान झेलना पड़ा।