फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दूसरे राज्यों से सस्ते दामों पर लाकर जिले में बेचता था चुरापोस्त, पांच किलो के साथ दबोचा

दूसरे राज्यों से सस्ते दामों पर लाकर जिले में बेचता था चुरापोस्त, पांच किलो के साथ दबोचा

Fri, 04 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
दूसरे राज्यों से सस्ते दामों पर लाकर जिले में बेचता था चुरापोस्त, पांच किलो के साथ दबोचा
दूसरे राज्यों से लाकर जिले में बेचता था चूरापोस्त, पकड़ा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने पांच किलो चूरापोस्त के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी साथी ट्रक चालकों से हिमाचल, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों से सस्ते दामों पर चूरापोस्त मंगवाता था और अधिक दाम पर जिले के विभिन्न स्थानों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि छछरौली क्षेत्र में गांव बरौली के नजदीक नदी के पास से एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए आएगा। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर जयपाल आर्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई महरूफ, प्रेम सिंह, उमेश, सोहन लाल को शामिल किया गया। टीम ने बरौली नदी के पास नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पैदल बैग लेकर आता हुआ दिखाई दिया। जब उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसके बैग से पांच किलोग्राम चूरापोस्त (भूक्खी) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान छछरौली के बरौली माजरा निवासी नजरूदीन उर्फ नजरू के नाम से हुई। आरोपी पहले ट्रक चलाता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी पहले ट्रक चालक था और वह बाहर से चूरापोस्त लेकर आता था। फिर उसने ट्रक चलाना छोड़ दिया और चूरापोस्त की तस्करी करने लग गया। आरोपी ने अन्य राज्यों से आने वाले ट्रक चालकों से संपर्क किया हुआ था और वह उनके माध्यम से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों से चुरापोस्त व अन्य नशीले पदार्थ सस्ते दामों पर मंगवाता था। उसके बाद जिले में महंगे दाम पर बेचता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी गो तस्करी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed