फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सवा साल की बच्ची के सिर से बाल गायब, पुलिस बोली, मनगढंत है बाते

सवा साल की बच्ची के सिर से बाल गायब, पुलिस बोली, मनगढंत है बाते

Fri, 04 Aug 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
सवा साल की बच्ची के सिर से बाल गायब, पुलिस बोली, मनगढंत है बाते
अब सवा साल की बच्ची के बाल कटे, खूब हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोटी कटने की घटनाओं के बीच अब जगाधरी की श्याम सुंदरपुरी में सवा साल की बच्ची के सिर के कुछ बाल कटने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के सिर से बाल गायब होने का पता चलने के बाद से परिवार सहमा हुआ है। हालांकि परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी, लेकिन मामला गंभीर देख पुलिस जानकारी लेने के लिए परिवार से मिलने पहुंची, लेकिन परिवार ने शिकायत देने से मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिवार मनगढंत कहानी बना रहा है।
श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासीविशाल ने बताया कि बुधवार शाम वह उनकी पत्नी पूजा और उनकी मां कृष्णा छत पर टहल रहे थे। चार-पांच बच्चे भी छत पर खेल रहे थे। कुछ देर बाद जब सवा साल की आनंदी को गोद में उठाया तो उसके सिर से कुछ बाल गायब थे। यह देखकर परिवार हैरान रह गया। परिवार को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वे इस स्थिति में क्या करें। गुरुवार को बातचीत के दौरान परिवार डरा और सहमा था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि बाल बच्ची के साथ खेल रहे बच्चों ने काटे या किसी अज्ञात ने। गुरुवार को सोशल मीडिया पर पूरा दिन यह घटना चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

जगाधरी शहर थाना प्रभारी जसवंत सिंह का कहना है कि परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। इस तरह की बातें मनगढ़ंत हैं। यह मात्र अफवाह है। लोगों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हालांकि एसपी के निर्देशों पर गश्त बढ़ाई हुई है। लोगों को इस तरह के मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed