{"_id":"596522724f1c1b197e8b47bf","slug":"149980024010-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली के स्पोर्टर टूटने से रेलवे ट्रैक पर बिखरा प्लाईपता, घंटेभर बंद रहा सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली के स्पोर्टर टूटने से रेलवे ट्रैक पर बिखरा प्लाईपता, घंटेभर बंद रहा सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग..
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर बिखरा प्लाईपत्ता, घंटेभर बंद रहा सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्रैक्टर-ट्रॉली का सपोर्टर टूटने से मंगलवार रात उसमें भरा प्लाईपत्ता पांसरा रेलवे फाटक पर ट्रैक पर ही बिखर गया। इससे सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग पर रेल यातायात ठप हो गया। सहारनपुर, अंबाला की अप और डाउन की ट्रेनों को जहां-तहां रोकना पड़ा। शाम 8.26 बजे जब तक छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। नतीजतन, ये ट्रेनें निर्धारित समय से डेढ़ से दो घंटे देरी से रवाना की जा सकीं। इधर, ट्रैक पर प्लाई पत्ता होने से सड़क यातायात बाधित हुआ तो जाम लग गया। घंटेभर वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
मंगलवार रात करीब 7.20 बजे पांसरा रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का सपोर्टर टूट गया। इससे ट्राली में भरा प्लाईपत्ता रेलवे ट्रैक पर बिखर गया। इस दौरान चालक ने किसी तरह छलांग लगाकर जान बचाई। इधर, ट्रैक पर प्लाईपत्ता बिखरने की सूचना पर मौके पर आरपीएफ पहुंच गई और दूसरे वाहनों की मदद से रेलवे ट्रैक से बिखरे प्लाईपत्ते को हटाने का काम शुरू कराया। इस बीच अंबाला, सहारनपुर की अप-डाउन की करीब छह ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इससे इन ट्रेनों में सफर करने वाले और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर इनका इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई। करीब साढ़े आठ बजे तक प्लाई पत्ते को ट्रैक से हटवाकर रेल-सड़क यातायात सुचारू कराया जा सका। इसके बाद ट्रेनें रवाना की जा सकीं। फाटक पर जाम लगने से घंटेभर दूसरे वाहन चालक भी परेशान हुए।
ये ट्रेनें हुईं डेढ़ से दो घंटे लेट
पांसरा रेलवे फाटक पर हादसे के बाद यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर अप ट्रैक पर साढ़े सात बजे आने वाली जननायक एक्सप्रेस दरभंगा अमृतसर, सवा आठ बजे आने वाली ऋषिकेश कटरा हेमकुंड एक्सप्रेस, पौने नौ बजे आने वाली दिल्ली जम्मू शालीमार और डाउन ट्रैक पर साढ़े सात बजे आने वाली पैसेंजर नंगलडैम से सहारनपुर और आठ बजकर 20 मिनट पर अंबाला सहारनपुर करीब डेढ़ से दो घंटे की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन
पांसरा फाटक पर हुए हादसे से मंगलवार 19:20 से लेकर 20:26 बजे तक सहारनपुर-अंबाला मार्ग बंद रहा। इस बीच कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं और निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंची।
राकेश तिवारी, अधीक्षक, यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन।