{"_id":"595d38b04f1c1b9e308b457e","slug":"149928163817-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख रुपये की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लाख रुपये की अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने कक्ड़ौनी टी-प्वाइंट से दो लोगों को एक किलोग्राम 100 ग्राम अफीम (नशीला पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। टीम नें दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है। अफीम की कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है।
डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दो लोग नशीला पदार्थ ले कर बाइक से छप्पर की ओर से बिलासपुर आएंगे। इस पर डीएसपी बिलासपुर रणधीर सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जयपाल आर्य व अन्य टीम के सदस्यों ने कक्ड़ौनी टी-प्वाइंट पर नाकेबंदी की। इस दौरान दो युवक छप्पर की ओर से बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए, जिन्हें रोककर उनकी जांच की गई तो उनके पास से तलाशी में एक किलोग्राम सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी सोहन उर्फ सोनू और चंडीगढ़ के सेक्टर-45 निवासी नवीन जोशी बताए हैं। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की बाइक भी कब्जे में ले ली गई है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से लाकर हरियाणा के जिलों में करते थे सप्लाई: डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्वालियर से नशीला पदार्थ लेकर आते थे। इसके बाद अंबाला से वह बाइक से यमुनानगर, करनाल व अन्य जिलों में बेचते थे। बताया जा रहा है कि वह ये काम काफी समय से कर रहे थे, इनमें सोहन उर्फ सोनू पानीपत में बच्चे के अपहरण के मामले में जेल में सजा काट चुका है। बाहर आते ही उसने अपने साथी नवीन के साथ अफीम व अन्य नशीला पदार्थ बेचने का काम शुरू कर दिया।