{"_id":"1c2c37df817863c58cd1dbe1f9429537","slug":"crime-ymn-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत दस्तावेज बनाकर दूसरे का ट्रैक्टर बेचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत दस्तावेज बनाकर दूसरे का ट्रैक्टर बेचा
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत दस्तावेज तैयार कर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के ट्रैक्टर को आगे से आगे तीन स्थानों पर बेच दिया। पीड़ित व्यक्ति को घटना का पता तब चला जब फाइनेंस कंपनी का नोटिस उसके पास आ गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है। देर शाम तक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।
गांव तीवड़ निवासी जुलफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वर्ष पहले एक फाइनेंस कंपनी से उसने ट्रैक्टर फाइनेंस करवाया था। कुछ महीने पहले गांव जाटांवाला निवासी जुलफान उससे ट्रैक्टर को इस शर्त पर ले गया कि वह फाइनेंस कंपनी के बकाया पैसे को चुकता कर देगा। आरोपी ने फाइनेंस कंपनी से फाइनेंस पर लिए ट्रैक्टर की बकाया किस्तें चुकता नहीं कीं। इसके बाद आरोपी ने ट्रैक्टर के गलत दस्तावेज तैयार करके उसे गांव के रिजवान को बेच दया।
रिजवान ने भी ट्रैक्टर की किश्तें चुकता नहीं कि और उसने भी उसे आगे तीसरे व्यक्ति मुसींबल निवासी कुलदीप को बेच दिया। उसे इस बात का तब पता चला जब फाइनेंस कंपनी ने उसके पास ऋण के पैसे जमा करवाने के लिए नोटिस भेज दिया उसने तुरंत आरोपियों के पास जाकर विरोध जताया तो उन्होंने ऋण के बकाया पैसों को जमा करवाने और ट्रैक्टर लौटाने से साफ मना कर दिया।
विज्ञापन
परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। साढौरा पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद जुलफान की शिकायत पर आरोपी जुलफान, रिजवान व कुलदीप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। मामले में अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।