{"_id":"9cb6faa1669ea10a25f64c6078cdc860","slug":"crime-ymn-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बंद करने को कहा, तो सरियों से किया हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बंद करने को कहा, तो सरियों से किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Thu, 23 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
शहर की कृष्णा कॉलोनी में डीजे बंद करने के लिए पुलिस को फोन करने की चेतावनी देने पर कुछ लोगों ने युवक पर सरियों व डंडों से हमला कर दिया। जबकि युवक के पिता व भाई उसे छुड़वाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृष्णा कॉलोनी निवासी रामेश्वर ने बताया कि मंगलवार देर रात उनके पड़ोस में एक बच्चे का जन्मदिन था। जन्मदिन के अवसर पर पड़ोसियों ने उनके घर के नजदीक गली में डीजे रखा हुआ था। रात 11 बजे के बाद भी डीजे बजता रहा। रात के समय डीजे बजने ने उनके घर में बच्चे सो नहीं पा रहे थे। समय सीमा के बाद भी डीजे चलने पर उन्होंने अपने पड़ोसियों को डीजे बंद करने की बात कही, लेकिन वे नहीं माने।
उसके बाद उसके बेटे मुकेश कुमार ने डीजे को बंद करवाने के लिए पुलिस को फोन करने की बात कही, तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि आरोपियों ने डंडों, सरियों व अन्य हथियारों ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। जब वह और उसका बेटा प्रदीप उसे छुड़ाने के लिए बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और उन्हें छुड़वाया। लोगों की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां मुकेश को भर्ती किया गया। वहीं रामेश्वर व प्रदीप को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।