{"_id":"a37b25e5048ef8934201d3caedb28013","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने छीना मोबाइल और नकदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने छीना मोबाइल और नकदी
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी के सेक्टर-18 स्थित टाउन पार्क चौक के नजदीक बाइक सवार चार युवकों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने जांच के बाद चार अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना झपटी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मायापुरी कॉलोनी निवासी राजकुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह जगाधरी बस स्टैंड के पास किसी काम से आया था।
काम समाप्त कर दोपहर करीब 12 बजे वह हुडा सेक्टर 18 से होते हुए घर जा रहा था। जब वह हुडा सेक्टर 18 में टाउन पार्क के नजदीक पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे डरा धमकाकर उसकी जेब से पांच हजार रुपये की नकदी निकाल ली और उसका मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
उसने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना शहर जगाधरी की पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामले की जांच की। पुलिस ने सोमवार देर शाम राजकुमार की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई कुशल पाल का कहना है कि चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।