फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime

नाली में मिला तीन माह का भ्रूण, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime
यमुनानगर। नाली में एक भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि वह पड़ोस की ही एक महिला का था। परिजनों ने पुलिस के सामने भ्रूण को दफना दिया।
विज्ञापन

सरस्वती नगर के गांव नमदारपुर में एक नाली में गुरुवार की सुबह को भ्रूण मिला, तो गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो पास में रहने वाली एक महिला का यह भ्रूण था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात को गर्भवती महिला बाथरूम में गिर गई थी। जिस कारण उसका तीन माह का भ्रूण गर्भपात हो गया। रात होने की वजह से परिजनों ने भ्रूण को कूड़े में रख दिया था। ताकि वह सुबह होते ही दफना सके। लेकिन, रात में ही कुत्ते भ्रूण को खींचकर ले गए और नाली में डाल दिया। थाना छप्पर प्रभारी सतपाल ने बताया कि भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। महिला के परिवार वालों ने इस बारे में सच्चाई बता दी थी। यह हादसे की वजह से हुआ। भ्रूण को दफना दिया गया है।
विज्ञापन

मजदूरी करता है पति
महिला का पति मजदूरी करता है। उसके पास से पहले से ही दो बच्चे हैं। देर रात को महिला बाथरूम के लिए उठी, तो फिसलकर गिर गई थी। जिस मकान में महिला व उसके पति रहते हैं, वहां पर दरवाजा नहीं है। जिस कारण से रात को कुत्ता भ्रूण को खींचकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed