{"_id":"5ea1e9368ebc3e90470ce991","slug":"crime-yamuna-nagar-news-knl28884176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से डिप्रेशन में चल रहे युवक ने पंखे से फंदा लगाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी से डिप्रेशन में चल रहे युवक ने पंखे से फंदा लगाया, मौत
विज्ञापन
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक (26) ने अपने कमरे में फंदे से लटक का जान दे दी। बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के चलते वह लंबे समय से डिप्रेशन में था। घटना के समय उसकी मां व भाई उसी की दवाई लेने के लिए गए हुए थे। जब वे लौटे तो अभिषेक अपने कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया।
प्रहलादपुरी निवासी वीना रानी ने बताया कि उसके पति अश्वनी जोधपुर में जॉब करते है। लॉकडाउन के चलते वे वहीं पर फंसे हुए है। उसका बेटा अभिषेक बेरोजगार था। इसी के चलते वह लंबे समय वह डिप्रेशन में था। उसकी शहर के एक डॉक्टर के पास से इलाज भी चल रहा था। वीरवार को वह अपने दूसरे बेटे के साथ अभिषेक की दवाई लेने के लिए गई थी। इस दौरान अभिषेक घर पर अकेला था। जब वे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि वह अपने कमरे में छत के पंखे से फंदे पर लटका हुआ है। ये देखते ही वे हैरान रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरा। पुलिस ने मृतक की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। उधर फर्कपुर एसएचओ मुकेश का कहना है कि युवक बेरोजगार था। इसी के चलते वह डिप्रेशन में था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जहरीला पदार्थ खाने से बुजुर्ग की मौत
छछरौली। उर्जनी निवासी 62 वर्षीय नेतराम की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदि था। शराब के नशे में ही उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है।