फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Court was misled by making fake death certificate

Yamuna Nagar News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर कोर्ट को किया गुमराह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Court was misled by making fake death certificate
यमुनानगर। खुद को मृत बताकर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी नरेंद्र सिंह ने अदालत और पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। यह खुलासा तब हुआ जब दूसरे आरोपी अरविंद सिंह उर्फ लोड़न ने अदालत में शपथपूर्वक बयान दिया कि नरेंद्र जीवित है। उसने मुकदमे से बचने के लिए झूठा प्रमाण पत्र बनवाया। पता चलने पर अदालत ने आरोपी नरेंद्र की जमानत रद्द कर दी और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी और जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार ने अदालत में बताया कि प्रमाण पत्र झूठी जानकारी पर तैयार हुआ था। बाद में उसे रद्द कर दिया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशविंद्र पाल सिंह की अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए नरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, झूठे दस्तावेज बनाना, फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल, लोक दस्तावेज में कूटरचना और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया। थाना सेक्टर-17 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अदालत ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत और संबंधित विभागों को भी आदेश दिए गए हैं कि प्रमाण पत्र जारी करने से पहले पूरी जांच करें। जांच अधिकारी एएसआई लाभ सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed