फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Couple arrested for cheating, Yamunanagar

धोखाधड़ी का आरोपी दंपती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for cheating, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दूसरे की कंपनी के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखे से अपनी कंपनी बनाने के आरोपी दंपती को गांधी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुजरात निवासी जयदीप और उसकी पत्नी काजल के रूप में हुई। पुलिस ने जयदीप को रिमांड पर लिया और उसकी पत्नी को जेल भेज दिया।
कैंप निवासी पूनम आनंद ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी रादौर रोड पर पेस्ट कंट्रोल सर्विसेज के नाम से कंपनी है। इसमें उनके पति ललित कुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। गुजरात में भी उनकी कंपनी कार्य कर रही है। उनकी कंपनी ने गुजरात में जयदीप को देखरेख के लिए बतौर नौकरी पर रखा। वर्ष 2017 में गुजरात में कार्य के लिए उसे अधिकारिक ईमेल आईडी, मोबाइल, सिम, लेटर हेड, प्रिंटर, विजिटिंग कार्ड, जीपीएस डिवाइस आदि सामान दिया गया था। एक-दो साल तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। जीपीएस डिवाइस को रिचार्ज न करने की रिपोर्ट भी आरोपी जयदीप नहीं करता था।
विज्ञापन

अक्तूबर 2019 में आरोपी ने ईमेल के माध्यम से कंपनी को इस्तीफा भेज दिया। इस पर उससे कंपनी के सभी ईमेल आईडी, पासवर्ड व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान वापस मांगे। आरोप है कि उसे मोबाइल व सिम को छोड़कर अन्य कोई भी सामान वापस नहीं किया। शक होने पर जांच की गई, तो पता लगा कि आरोपी ने कंपनी की ओर से जारी किए गए ईमेल आईडी का पासवर्ड बदल दिया है। कंपनी के विजिटिंग कार्ड और लेटर हेड पर भी मोबाइल नंबर बदल दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी काजल के साथ मिलकर कंपनी के समानांतर एक कंपनी शुरू कर दी और नाम भी उनकी कंपनी के नाम पर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हीं के ईमेल आइडी व अन्य दस्तावेज प्रयोग कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया। उनकी कंपनी के ट्रेडमार्क का प्रयोग किया। पता चलने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। गांधी नगर थाना पुलिस ने आरोपी जयदीप और काजल के खिलाफ नौ जून को धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था। तब से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इंस्पेक्टर दीपचंद ने बताया कि जयदीप को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed