फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Countless people sacrificed their lives for freedom: Balwant

आजादी के लिए अनगिनत ने दिया बलिदान : बलवंत

Mon, 11 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Countless people sacrificed their lives for freedom: Balwant
तिरंगा यात्रा में शामिल बाइक सवार युवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। इस दौरान पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि देश की आजादी की रक्षा के लिए अनगिनत बलिदानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। तिरंगा यात्रा से बलिदानियों को नमन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य देश के सशस्त्र बलों के साहस व बलिदान को सम्मानित करने के अलावा एकता की भावना को पैदा करना है। वे यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा की ओर से स्थानीय विश्राम गृह से तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे निकाली गई। यात्रा वाया मछरौली होते हुए कपालमोचन, व्यासपुर, ककड़ौनी व पाबनी रास्ते से होते हुए सरस्वती नगर में संपन्न हुई। जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका ने कहा कि देश की आजादी संप्रभुता की रक्षा के लिए अनगिनत लोगों ने बलिदान किया। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है आजादी के लिए उन बलिदानियों को याद किया जाए।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष गुरविंद्र चौधरी असगरपुर ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीयता व देशभक्ति का परिचायक है। इस मौके पर नवीन भसीन, अधिवक्ता विरेन संधू सैदूपुर, महिंद्र सिंह पहाड़ीपुर, पंकज चुघ, बलबीर रत्तुवाला, दीपक ग्रेवाल, सचदेव चुघ, सनील, राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed