फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Councilor Hemant got angry at SE in the meeting

Yamuna Nagar News: बैठक में एसई पर भड़के पार्षद हेमंत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Councilor Hemant got angry at SE in the meeting
यमुनानगर। नगर निगम के चुनाव के बाद मंगलवार को नगर निगम सदन की पहली बैठक एक होटल में हुई, जोकि सवा 11 बजे शुरू हुई। पहले चरण में बजट, फिर प्रस्ताव मीटिंग हुई लेकिन प्रस्ताव मीटिंग में माहौल उस समय गर्मा गया जब वार्ड सात के पार्षद प्रयांक शर्मा ने निगम के एसई हेमंत कुमार ने अपने-अपने वार्ड के 25-25 लाख रुपये के कार्य बताए, इस पर प्रयांक शर्मा उन पर भड़क उठे और कहा-पहले आपने जो उनके वार्ड में विकास कार्य होने थे उनकी फाइल को दबाकर रखा इससे वह अधूरे रहे गए और उनके मंत्री विस चुनाव में हार गए।
विज्ञापन

इस पर एसई हेमंत कुमार ने तर्क दिया कि हम कौन है फाइल दबाने वाले, हम बिना भेदभाव के काम करते हैं। इस पर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने एसई की बात का समर्थन करते हुए कहा आपके वार्ड में जो करोड़ों रुपये के विकास कार्य हुए हैं वो कैसे हो जाते। एक काम रुकने पर आप एसई पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद वहां मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने मामले का ठंडा करवाया।
विज्ञापन

मानसून से पहले तीन चरणों में होगी नालों की सफाई
वहीं सदन की बैठक में शहर में जलभराव की स्थिति न हो, इसके लिए मानसून सीजन से पहले नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की सफाई होगी। लगभग चार हजार मीटर लंबाई के इन नालों की तीन चरणों में सफाई की जाएगी। निगम की ओर से लगभग 72 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। 70 से 80 कर्मचारी बड़े नालों की सफाई में लगेंगे। जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य साधनों की मदद से नालों की सफाई होगी। छोटे नालों की सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में चार-चार सफाई कर्मचारी तैनात होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर बाईपास पुल के नीचे रुके स्टॉर्म वाटर ड्रेन को डालने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से रेलवे को साइट हैंडओवर कर दी है। अगस्त माह के अंत तक स्टॉर्म वाटर ड्रेन डालने का कार्य पूरा किया जाएगा।
प्रत्येक पार्षद को अपने वार्ड में 25-25 लाख रुपये तक के मरम्मत कार्य करवाने की अनुमति होगी। आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए उनकी नसबंदी कराने का टेंडर लगाया गया है।
नगर निगम क्षेत्र में 41 हजार में से बची हुई 35200 एलईडी लाइट लगाने का कार्य अगले दस माह में पूरा किया जाएगा। यह निर्णय लिया गया।
100 दिन के भीतर होंगे सभी कार्य
वहीं मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सदन बैठक में पास हुए सभी कार्य सौ दिन के भीतर सिरे चढ़ाएंगे। इस दौरान पार्षदों ने सफाई व्यवस्था, शहर के सुंदरीकरण, पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, अवैध कॉलोनियों, बेसहारा पशुओं, प्रॉपर्टी आईडी, आवारा कुत्तों, सड़कों और नालियों के निर्माण, पार्कों के सुंदरीकरण समेत अनेक समस्याएं रखी। वहीं, बैठक में तीन धन्यवाद प्रस्ताव भी पास किए गए।
पहला प्रस्ताव शहर का सौंदर्यीकरण करने पर पार्षद विभोर पहुजा ने नगर निगम का किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से हमीदा हैड के पास बहुत सुंदर व आकर्षक पार्क बनाया जाएगा।
इसके अलावा फतेहपुर पुल से कैनाल रेस्ट हाउस तक पश्चिमी यमुना नहर किनारे रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। जिससे हमारा शहर बहुत ही सुंदर बनेगा। दूसरा धन्यवाद प्रस्ताव वार्ड सात से पार्षद प्रियांक शर्मा ने रखा। उन्होंने एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव रखा।
इससे जहां करोड़ों रुपये खर्च बचेगा। वहीं, अधिकारियों और आम जनता का भी समय बचेगा। तीसरा धन्यवाद प्रस्ताव वार्ड 13 से पार्षद श्याम लाल ने रखा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि तेजली खेल परिसर का सुंदरीकरण और डवलेप कर प्रदेश स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाएगा। लगभग 90 करोड़ की लागत से बनने वाले इस प्लांट का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया है।

सभी पार्काें की बढ़ेगी सुंदरता
विधायक ने शहर के सभी पार्काें की सुंदरता बढ़ाने के लिए उनकी चारदीवारी पेंट करने, झूलों व ग्रिल की मरम्मत करने का सुझाव रखा। जिस पर मेयर सुमन बहमनी और निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने अपनी सहमति दी।
निगमायुक्त सिन्हा ने बताया कि नगर निगम के पास लगभग 90 पार्क है। इनमें से 15 पार्कों की चारदीवारी व सुंदरीकरण का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर हो चुका है। बचे हुए 75 पार्कों की चारदीवारी व ग्रिल पेंट करने और झूले व ओपन जिम की मरम्मत के लिए टेंडर लगाया जाएगा।

दो साल में 89 कॉलोनी हुई वैध, 96 भवन
बैठक में अवैध कॉलोनियों को वैध कराने का भी मुद्दा रखा गया। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने इसके जवाब में बताया कि दो साल में सबसे अधिक कॉलोनियों नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की वैध हुई है।

दो साल में नगर निगम क्षेत्र की 89 कॉलोनियां वैध हुई है। इसके लिए 96 ऐसे भवन भी वैध कराए गए है, जो अवैध दर्शाए हुए थे। जो कॉलोनियां वैध हुई है। उनमें सीवरेज और पीने के पाइप लाइन डालने के बाद गलियां, नालियां व अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे।


इन प्रस्तावों पर भी लगी मोहर
-बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
-प्रथम चरण में सात हजार कुत्तों की नसबंदी कराने का कार्य किया जाएगा।
-शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए हर पार्षद अपने अपने वार्ड की सड़कों की रिपोर्ट देंगे।
-सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में 25 लाख तक के मरम्मत कार्याें की सूची निगम को उपलब्ध कराएंगे।
-शहर के बाजारों में शौचालय व पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।
-डेंगू सीजन से पहले प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग कराई जाएगी।
-सामुदायिक केंद्रों में बिजली व पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।
-वार्ड में होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य की जानकारी संबंधित पार्षद को दी जाएगी।
-प्रॉपर्टी आईडी व टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर होंगे।
-वार्ड में कराए गए विकास कार्य की पेमेंट ठेकेदार को पार्षद के प्रमाणपत्र के बाद ही होगी।
-खाली प्लाॅटों का सर्वे किया जाएगा जिसमें गंदगी मिलेगी, उसकी सफाई कर खर्च प्लाट मालिक के टैक्स में जोड़ा जाएगा।
-डेयरी कॉम्प्लेक्स में बनाए गए पशु चिकित्सालयों में डॉक्टर और अन्य सुविधाएं कराई जाएगी।
-सड़क किनारे खड़े रेहड़ी संचालकों को स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
-नगर निगम सदन की बैठक हर माह होगी। इसके अलावा वार्ड वाइस भी पार्षदों व अधिकारियों की बैठक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed