फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Corporation and fire brigade personnel demonstrated, distributed pamphlets

Yamuna Nagar News: निगम व दमकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन, बांटे परचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation and fire brigade personnel demonstrated, distributed pamphlets
यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम व दमकल कर्मियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय समक्ष प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी की। इसके बाद सभी ने रोष जुलूस की शक्ल में रेलवे रोड पर सरकार की नीतियों के विरोध में लोगों के बीच पर्चे बांटकर सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाया। विरोध प्रदर्शन में मंच संचालन कर रहे जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। इसके विरोध में नगरपालिका व दमकल कर्मी चार से छह दिसंबर तक कार्यालयों पर 24-24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

फिर भी बातचीत से कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं करती तो 14-15 दिसंबर को पैन व टूल डाउन हड़ताल करेंगे। इकाई प्रधान पपला व अग्निशमन संघ इकाई सचिव रिंकू कुमार ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन 42 दिनों से मांगों के लिए आंदोलनरत है मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से जिला प्रधान किशोर कुमार, अग्निशमन संघ के इकाई प्रधान वीरेंद्र धीमान, सचिव रिंकू कुमार, कमलेश, राजकुमार धारीवाल, सोरण दलोर व गुलजार अहमद व अन्य मौजूद रहे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed