फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

नगर विधायक का गनर और नौकर कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona positive
ट्विनसिटी में प्रतिदिन कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। वहीं रिकवरी रेट भी लगातार घट रहा है। दो दिन पूर्व तक रिकवरी रेट 54.44 प्रतिशत था, लेकिन यहीं रिकवरी रेट घटकर 53 प्रतिशत पर पहुंच गया है। शुक्रवार को शहर भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और कार्यालय पर कार्य करने वाले नौकर सहित 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस कारण विधायक ने अपने कार्यालय को बंद कर दिया है। कुल 724 मरी कोरोना पॉजिटिव है। 19 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में रिकवरी प्रतिशत घट रहा है, तो वहीं कोरोना के मामलों में इजाफा होने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। लगातार बढ़ते केसों को देखते हुए प्रशासन लोगों से जागरूकर रहने और मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक के गनमैन व सेवादार के कोरोना पॉजिटिव पाएं जाने से भाजपा नेता सकते में हैं। सावधानी के तौर पर जिस कार्यालय को बंद किया गया है। उसमें तीन दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की गई थी। जिसमें भाजपा प्रवक्ता समेत कई बड़े नेताओं को टीवी, प्रिंट व वेब पत्रकारों ने शिरकत की थी। प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होने पत्रकार भी सकते में हैं। शुक्रवार को जहां विधायक की सैंपल की तुरंत की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। वहीं लैब की रिपोर्ट शनिवार को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार देर रात को 22 कोरोना के मामले आए है। जिसमें 51 वर्षीय पुरूष राजन गली नजदीक शर्मा टैंट हाउस, 39 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरुष व 9 वर्षीय बच्चे निवासी शास्त्री कालोनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी एक ही परिवार के है और पॉजिटिव के संपर्क के है। 48 वर्षीय पुरुष सरनी चौक, 53 वर्षीय पुरुष जेपी अस्पताल, 39 वर्षीय पुरुष गांव घिलौर रादौर, 38 वर्षीय पुरुष अंटावा रादौर, 50 वर्षीय पुरुष रूप नगर कालोनी जगाधरी, 35 वर्षीय पुरुष रनजीत गार्डन, 25 वर्षीय पुरुष, 28 वर्षीय पुरुष गढ़ी बंजारा रादौर, 27 वर्षीय पुरुष शांती कालोनी जगाधरी, 30 वर्षीय पुरुष जोडियों कैंप, 26 वर्षीय पुरुष शिवपुरी कालोनी, 24 वर्षीय पुरुष प्रोफेसर कालोनी, 37 वर्षीय पुरुष शिवपुरी-ए, 34 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय महिला पटडी मौहल्ला जगाधरी, 40 वर्षीय पुरुष गांव जामपुर मंडेबर से हैं। वहीं शुक्रवार को 24 नए कोरोना के केस आए हैं। जिसमें 54 वर्षीय पुरुष सेक्टर-18 जगाधरी, 24 वर्षीय महिला न्यू पुलिस लाइन, 14 वर्षीय लड़का गदौली, 46 वर्षीय पुरुष एमएलए कार्यालय, 40 वर्षीय पुरुष जगाधरी, 77 वर्षीय पुरुष गांव महिलांवाली, 48 वर्षीय पुरुष गांव जयपुर रादौर, 50 वर्षीय पुरुष आजाद नगर, 55 वर्षीय पुरुष गांव शादीपुर, 65 वर्षीय पुरुष थापर कॉलोनी, 40 वर्षीय महिला गांव खिलांवाला, 56 वर्षीय पुरुष गोविंदपुरी, 47 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय लड़की, 32 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय महिला व 47 वर्षीय पुरुष गांधी धाम, 21 वर्षीय महिला देवी भवन बाजार, 57 वर्षीय पुरुष, 63 वर्षीय पुरुष गोपाल नगर, 34 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष सेक्टर-17, 70 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय लड़की नानक नगर है, जो कोरोना मरीज के संपर्क से है। अब तक कुल 724 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। जिनमें से 62 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। वहीं 19 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 381 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 148 पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है। कोरोना के 329 एक्टिव केस है। जिसमें से 11 एक्टिव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती हैं। शुक्रवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम द्वारा 283 सैंपल लिए गए हैं। अब तक कुल 25,818 सैंपलों में से 23,993 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं 1142 लोंगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed