फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Convicted prisoner attempted suicide by cutting his side with a blade in front of head warder in jail

जेल में हेड वार्डर के सामने सजायाफ्ता कैदी ने ब्लेड से बाजू काट किया आत्महत्या का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Convicted prisoner attempted suicide by cutting his side with a blade in front of head warder in jail
यमुनानगर। जिला जेल में बंद कैदी इंद्री निवासी वैभव ने सेविंग ब्लेड से अपनी बाजू काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कैदी वैभव रेलवे कर्मचारी से मंगलसूत्र छीनने के मामले में सजा काट रहा है। जेल गार्द ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर कैदी वैभव के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल उपाधीक्षक विक्रम ने बताया कि करनाल के इंद्री निवासी वैभव जिला जेल में झपटमारी के मामले में सजा काट रहा है। उस पर फर्कपुर थाने में 10 मई 2018 को महिला रेलकर्मी अपलेश से सोने का मंगलसूत्र छीनने का केस दर्ज है। शाम साढ़े छह बजे के करीब कैदी वैभव जिला जेल में चक्कर पर आया। यहां से वह हवलदार हेड वार्डर जगदीश के पास गया और उसे आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने सेविंग ब्लेड से अपनी बाई बाजू को काटते हुए आत्महत्या करने का प्रयास किया। गार्द ने बड़ी मुश्किल से उसे काबू किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कैदी वैभव के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed