{"_id":"6ac938c298de6dd96407827a","slug":"conveyed-a-message-to-preserve-indian-values-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164291-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भारतीय संस्कारों को सहेजने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भारतीय संस्कारों को सहेजने का दिया संदेश
Sat, 10 Oct 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
परिवार मिलन कार्यक्रम में परिजनों के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को शहर में बीके मिनोचा के निवास पर परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी रिश्तों, पारिवारिक एकता और भारतीय संस्कारों के महत्व को समझना रहा।
एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन सचिव आरके वोहरा और पैट्रन राकेश जैन ने बताया कि गहन विचार-विमर्श के बाद इस समूह का गठन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक माह सभी सदस्यों को परिवार सहित एकत्रित होने का अवसर देना है, ताकि वे आपसी मेलजोल के साथ समय बिता सकें और संयुक्त परिवार की मधुर स्मृतियों को ताजा कर सकें।
उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से परिवारों के बीच संवाद और आपसी अपनत्व को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि समूह के सभी आठ परिवार अपने घर की रसोई में तैयार किया हुआ कोई व्यंजन, जैसे स्नैक्स या सब्जी, साथ लेकर आते हैं।
विज्ञापन
मिलन के दौरान घर में बने खाद्य पदार्थ परोसे। इससे सदस्यों के बीच पारिवारिक भावना और भाईचारा मजबूत होगा। सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में नोएडा से आए आरके जैन, रेणु जैन, हरजीत सिंह लांबा, सुखविंदर कौर लांबा, जोगिंद्र खेड़ा, संगीता खेड़ा, जितेंद्र शर्मा, रेखा शर्मा, डीके भोला उपस्थित रहे।