फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress protest against the Chief Election Commissioner

Yamuna Nagar News: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against the Chief Election Commissioner
अनाज मंडी गेट पर कांग्रेस नेताओं के साथ धरना देते सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार के पुतले फूंके।
सांसद हुड्डा ने भाजपा पर चुनाव आयोग के माध्यम से चुनावों में धांधली कराने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ व लूट की नीति पर चलते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात कर रही है। भाजपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त की मदद से वोट चोरी कर केंद्र व हरियाणा में अपनी सरकार बनाई है।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनावों में के नतीजों से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि सरकार हमारी बनेगी इसके लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है। भाजपा की शह पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने एसआईआर की आड़ में करोड़ों वोट का दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो दल पोस्टल बैलेट में आगे रहा है वहीं चुनाव जीता, लेकिन विधानसभा चुनाव में करीब 78 सीटों पर बढ़त बनाने वाली कांग्रेस को साजिश करके हरा दिया गया। विधायक अकरम खान ने कहा कि राहुल गांधी दो साल भाजपा की साजिश के बारे में कह रहे हैं। यह अब सच साबित हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष नरपाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाताओं की आवाज उठाने के लिए है। मतदाता सूची में नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। शहरी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी की शिकायत को गंभीरता से लेकर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है तो इसकी प्रक्रिया और कारण सार्वजनिक होने चाहिए। इस अवसर पर पूर्व सांसद कैलाशों सैनी, पूर्व विधायक लहरी सिंह, जिला महासचिव मोहन गुर्जर, जिला महासचिव रविंद्र बबलू, निर्मला चौहान, मेम सिंह दहिया, सतपाल कौशिक, सुमित पाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed