फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Complaints of sewerage blockage and garbage collection came in the camp

Yamuna Nagar News: शिविर में सीवरेज जाम और कचरा उठान की आईं शिकायतें

Tue, 09 Sep 2025 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Complaints of sewerage blockage and garbage collection came in the camp
जगाधरी। जिला सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान सीटीएम पीयूष गुप्ता के समक्ष नौ शिकायतें आईं। शिविर में सरोजिनी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने सीवरेज जाम के कारण हो रही परेशानी के बारे बताया। उन्होंने जाम सीवरेज की सफाई करवाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, जगाधरी निवासी डिंपल ने मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत दी। गांव खजूरी निवासी साहब सिंह ने पंचायत भूमि पर नाजायज कब्जा मुक्त करवाने की मांग रखी। जगाधरी निवासी बिंदा देवी ने विवाद में कानूनी कार्रवाई करने बारे की समस्या रखी। इसी तरह आत्मापुरी निवासी राजा राम ने कॉलोनी से कचरा न उठाने बारे, यमुनानगर निवासी राजकुमार ने पक्की छत पड़ने के लिए सहायता, जगाधरी वर्कशॉप निवासी रोहित भाटिया ने बिजली के बिल में जुर्माना लगाने की समस्या रखी। सीटीएम ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्रता से समस्याओं के समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन

सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करें। यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है, तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। लोगों को एक छत के नीचे समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय की तरह उपमंडल स्तर पर व्यासपुर, छछरौली व रादौर एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता व प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed