फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Compensation portal is open, registration will be done till September 5

Yamuna Nagar News: खुला क्षतिपूर्ति पोर्टल, पांच सितंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन

Thu, 28 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Compensation portal is open, registration will be done till September 5
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मानसून सीजन के दौरान भारी वर्षा या जलभराव के कारण किसानों की खरीफ फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिला में बारिश और जलभराव की वजह से जिन गांवों में किसानों की फसल खराब हुई है, उन गांवों के किसानों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने की मांग की थी।

किसानों को राहत देने के लिए सरकार द्वारा किसानों की फसलों में अधिक वर्षा या जलभराव से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पांच सितंबर तक खोल दिया गया है। डीसी ने बताया कि भारी वर्षा या जलभराव के कारण तहसील छछरौली, व्यासपुर, जगाधरी व उप तहसील साढौरा के विभिन्न गांवों के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल खराबे की भरपाई के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन पांच सितंबर तक अपना करवा सकते हैं। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि जिन भी किसान की फसलों का नुकसान हुआ है वे जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि फसल में हुए नुकसान की समीक्षा कर उसके फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed