फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Combine owner and assistant attacked with weapons and sticks

Yamuna Nagar News: कंबाइन मालिक व सहायक पर हथियारों व डंडों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Combine owner and assistant attacked with weapons and sticks
पंजाब से कंबाइन लेकर धान की फसल काटने लवाना में आए बरनाला निवासी प्रभदयाल सिंह व उसके सहायक फरीदकोट निवासी गगनदीप पर पांच लोगों ने डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कहा कि इस एरिया में धान की फसल हम खुद काटेंगे, तुम हमारे एरिया में अपनी कंबाइन को नहीं चला सकते। मारपीट में कंबाइन मालिक व सहायक घायल हो गए। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के बरनाला जिले के गुरम गांव निवासी प्रभदयाल सिंह ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास कंबाइन हार्वेस्टर है। जिसे वह खुद चलाता है। उसने अपनी कंबाइन पर सहायक के तौर पर पंजाब के फरीदकोट जिले के टिमावाली गांव निवासी गगनदीप सिंह को रखा हुआ है। कुछ दिन पहले धान की फसल काटने के लिए वे दोनों कंबाइन लेकर छप्पर थाना क्षेत्र के लवाना गांव में आए थे। यहां वे लवाना के पंचायत घर में रुके हुए है। उन्होंने कुछ लोगों की धान की फसल काटी। रोज की तरह देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपना काम निपटाने के बाद पंचायत घर में आए थे। खाना खाने के बाद वह अपनी कंबाइन की रिपेयर कर रहे थे। उसी समय दो बाइकों पर सवार होकर पांच व्यक्ति पंचायत घर में आए। आते ही आरोपियों ने उनसे कहा कि इस एरिया में धान की फसल हम खुद काटेंगे, तुम हमारे एरिया में अपनी कंबाइन को नहीं चला सकते हो। आते ही आरोपियों ने उनसे गाली गलौज की और उन दोनों पर डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें उसे व उसके सहायक गगनदीप सिंह को गंभीर चोटें आई। हमलावरों ने इस दौरान उनकी बाइक को भी तोड़ दिया और उसके सहायक को जातिसूचक शब्द बोले। शोर सुनकर गांव लवाना के देवी दयाल, राजेश नरवाल व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान अजीजपुर खुर्द निवासी बलदेव सिंह, साहब सिंह, बलविंद्र सिंह, नवनीत व दीपेंद्र के रूप में बताई। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाया। छप्पर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed