फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying raided Krishna Traders and collected samples

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने कृष्णा ट्रेडर्स पर छापा मारकर भरे सैंपल

Sat, 21 Jun 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 21 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided Krishna Traders and collected samples
यमुनानगर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने खालसा कॉलेज के समीप स्थित देसी घी के होलसेलर कृष्णा ट्रेडर्स पर छापा मारा। टीम की कार्रवाई से आसपास दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने यह कार्रवाई सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में की है। टीम ने इस दौरान देसी घी और मिल्क पाउडर के सैंपल एकत्र किए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इसके अलावा दुकान से छह सैंपल भी भरे गए, जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया। इसके अलावा टीम ने घी के बिल भी चैक किए हैं। वहीं इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने बताया कि कृष्णा ट्रेडर्स में ब्रांडेड घी के नाम पर नकली घी बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को तैयार किया गया जिसके वे मौके पर पहुंचे। मौके से सैंपल ले लिए गए हैं। लैब की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed