फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cleaning will now be done on contract in government hospitals of 10 districts.

Yamuna Nagar News: 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में अब ठेके पर होगी सफाई

Sat, 29 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cleaning will now be done on contract in government hospitals of 10 districts.
यमुनानगर। प्रदेश में 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सफाई का कार्य ठेके पर देने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि प्रोफेशनल एजेंसियों के माध्यम से सफाई होने से अस्पतालों की हालत में एक बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और मरीजों को बेहतर माहौल उपलब्ध होगा। इसके लिए मुख्यालय से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह के पहले या दूसरे सप्ताह में सफाई का टेंडर लगने की संभावना है।
विज्ञापन

फिलहाल जिला नागरिक अस्पतालों में सफाई का काम हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत लगे कर्मचारियों के जरिए कराया जा रहा है। हालांकि कई स्थानों पर कर्मचारियों की कमी, अनियमित कार्यशैली और निगरानी की ढीली व्यवस्था के चलते सफाई कार्य अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्थिति यह है कि कई सरकारी अस्पतालों में दिनभर कूड़ा बिखरा रहता है और फर्श भी नियमित रूप से साफ नहीं हो पाता। यही वजह है कि मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध नहीं हो पा रहा। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक, भिवानी, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार के जिला अस्पताल बड़े हैं। जहां पर स्थानीय कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था संभल नहीं पा रही। इसलिए मुख्यालय से यहां सफाई कार्य प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

यमुनानगर में इसलिए हो रही दिक्कत
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सफाई कर्मचारियों के करीब 47 पद हैं। परंतु इनमें से 17 से 20 कर्मचारी ही सफाई कार्य रहे हैं। बाकी कर्मचारी सफाई को छोड़ कर दूसरे कार्यों में लगाए हुए हैं। कोई डाटा एंट्री का कार्य कर रहा है तो कोई अधिकारियों को पानी पिलाने के अलावा उनकी गाड़ियां चला रहा है। वहीं दर्जनभर कर्मचारी ऐसे हैं जो नेताओं के संरक्षण में हैं, जो दिनभर काम के नाम पर खानापूर्ति करते हैं और सारा दिन यहां-वहां बैठ कर टाइम पास कर रहे हैं। जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इन्हें काम करने को कहते हैं तो तुरंत उनके पास नेताओं के फोन आने शुरू हो जाते हैं। ठेका प्रणाली से एक तो स्वच्छता का स्तर बढ़ेगा और दूसरी ओर कार्य में जवाबदेही तय होगी। यदि कंपनी तय मानकों के अनुसार सफाई नहीं करती है, तो उसके खिलाफ अनुबंध के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के यमुनानगर समेत 10 जिलों में स्वास्थ्य विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर एजेंसियों का चयन करने जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अस्पतालों में स्वच्छता से जुड़े हालात में उल्लेखनीय बदलाव आएगा, जिससे मरीजों और स्टाफ दोनों को राहत मिलेगी। जल्द ही मुख्यालय से इसे लेकर टेंडर लगाया जाना है।
- डॉ. जितेंद्र सिंह, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed