{"_id":"cd05267fb62646a89eba222cbd52b9b0","slug":"cleaning-personnel-will-get-rs-8100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों को मिलेंगे 8100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों को मिलेंगे 8100 रुपये
यमुनानगर
Updated Thu, 23 Jan 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि सरकार की
विज्ञापन
ओर से गोहाना रैली में घोषणा के मुताबिक सफाई कर्मियों को 8100 रुपये
मिलेंगे और जल्द ही नगर निगमों, नगर परिषदों तथा और नगर पालिकाओं में रिक्त
पड़े सफाई कर्मचारियों के पदों को भरा जाएगा।
वह बुधवार को कैनाल रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब वर्गों के हितों के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, ताकि इन सभी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों को मिल सके। मुख्य संसदीय सचिव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गरीबों में जाकर सरकार की ओर से उनके हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ उठा सके।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं गोहाना रैली में की थी वे सभी एक जनवरी से लागू कर दी गई है। जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि कोई भी समाज बिना शिक्षा के उन्नति व तरक्की नहीं कर सकता और न ही वह आगे बढ़ सकता है, इसलिए हमें अपने समाज को शिक्षित करना होगा तभी हम अपना व अपने समाज की उन्नति कर सकते हैं। इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक विजेंद्र विज, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मास्टर बलबीर सिंह, पूर्व यूथ कांग्रेसी नेता जय कुमार लाडवा, तारा चंद कंडरौली, बूटाराम जिला पार्षद सोनीपत, राजेंद्र वाल्मीकि, केन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य राजकुमार खुर्दबन, सुरेश पलाका, अमित बापौली, दया चंद, सन्नी गोबिंदपुरी, विक्रम सुढैल और भीम गुगलो सहित कई युवा कांग्रेसी नेता भी उपस्थित रहे।
समाज की समस्याआें से करवाया रूबरू
अखिल भारतीय वाल्मीकि विकास परिषद अंबाला मंडल के अध्यक्ष संजय कांगड़ा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचने पर मुख्य संसदीय सचिव जयवीर वाल्मीकि का स्वागत किया। इस दौरान संजय कांगड़ा ने उन्हें समाज की समस्याआें से अवगत कराया। जयवीर वाल्मीकि ने आश्वासन दिया कि वह समाज की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।