फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

पांजूपुर में मेडिकल कॉलेज का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:31 AM IST
विज्ञापन
civic
आगामी वित्त वर्ष में जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को विधानसभा में प्रदेश का बजट पेश करते हुए यमुनानगर, कैथल व सिरसा में आगामी वित्त वर्ष में नए मेडिकल कॉलेजों का काम आरंभ करने की बात कही।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार जगह पहले ही फाइनल कर चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार मेडिकल कॉलेज के लिए दाखिले शुरू कर सकती है। जब तक नया मेडिकल कॉलेज नहीं बनता तब तक विद्यार्थियों की कक्षाएं सिविल अस्पताल यमुनानगर के नए भवन में लगाने की योजना है। सिविल अस्पताल में करीब 110 करोड़ रुपये से अस्पताल के तीन ब्लाक बनाए जा रहे हैं। कुछ माह में इनका काम पूरा हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के हैंडओवर करते ही स्वास्थ्य विभाग इनमें मरीजों को शिफ्ट कर देगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए जिला प्रशासन ने गांव पांजूपुर के पास भूमि का चयन किया है। ग्राम पंचायत ने 20 एकड़ 12 मरले भूमि मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 99 साल के लिए लीज पर दी है। सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहब राजकीय मेडिकल कॉलेज नाम रखने की घोषणा की है। इस नाम से जमीन पर स्वास्थ्य विभाग ने बोर्ड भी लगा दिया है। कॉलेज का निर्माण चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग पंचकूला द्वारा किया जाना है। केंद्र सरकार की तरफ से इसके लिए बजट उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज को बनाने में करीब 325 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। कॉलेज में 430 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। कॉलेज 100 सीट एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए, 60 सीट नर्सिंग ट्रेड, 40 सीट फिजियोथेरेपी, 40 सीट पैरामेडिकल के लिए रखी गई है। कॉलेज का निर्माण पूरा होने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। पहले रूलाखेड़ी में भी जमीन देखी गई थी, लेकिन सबसे सही पांजूपुर की जमीन लगी क्योंकि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन सिविल अस्पताल से 10 किलोमीटर के एरिया में होनी चाहिए।

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा का कहना है कि पांजूपुर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का काम शुरू होगा। इसका फायदा जिले के लोगों के साथ-साथ आसपास के उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के लोगों को भी होगा। प्रदेश के अन्य जिलों से भी मरीजों के लिए भी यहां सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही यहां आसपास के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed