फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   City bus will stop at 12 places between Yamunanagar-Vyaspur-Jagadhari

Yamuna Nagar News: यमुनानगर-व्यासपुर-जगाधरी के बीच 12 जगह रुकेगी सिटी बस

Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
City bus will stop at 12 places between Yamunanagar-Vyaspur-Jagadhari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सिटी बस नए रूट यमुनानगर-व्यासपुर (बिलासपुर) वाया जगाधरी के बीच 12 जगह रुकेगी। इसमें जगाधरी में रक्षक विहार व गुलाब नगर चौक और बिलासपुर में कोर्ट व शिव चौक शामिल है। साथ ही बीच के आठ गांवों में भी बस के ठहराव स्थल बनाए गए हैं, जहां से लोगों का बिलासपुर बस स्टैंड और जगाधरी बस स्टैंड व यमुनानगर रेलवे स्टेशन आना-जाना आसान हो गया है।
गत शनिवार को सिटी बस के यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से जगाधरी बस स्टैंड रूट का विस्तार किया गया था। इसमें व्यासपुर को भी जोड़ लिया गया। रूट पर तीन बसें चलाई गईं। नए रूट यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से व्यासपुर वाया जगाधरी बस स्टैंड पर सिटी बस सुबह 6.30 से रात आठ बजे तक हर पौने घंटे में पर बस सेवा हो गई है।
विज्ञापन

दोनों ओर से बस के 12-12 समय है। अब रूट के बीच सिटी बस के ठहराव स्थल भी निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत जगाधरी में रक्षक विहार व गुलाब नगर चौक और बिलासपुर में कोर्ट व शिव चौक पर सिटी बस रुकेगी। साथ ही रूट के बीच जड़ौदा, आलूवाला, चाहड़ो, हरनौली, बटेड़ी, जटहेड़ी, रामखेड़ी, चंगनौली गांवों में भी बसें रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह न सिर्फ जगाधरी के शहरी व व्यासपुर के कस्बा वासियों को फायदा पहुंचा है, वहीं बीच लगते गांवों से ग्रामीणों को भी व्यासपुर, जगाधरी व यमुनानगर रेलवे स्टेशन आने-जाने में आसानी हो गई है। वह सामान्य किराये में वातानुकूलित बसों में आ-जा सकते हैं।
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से व्यासपुर बस अड्डे के लिए रवानगी सुबह 6.29, 7.21, 8.13, 9.05, 9.57, 10.49, दोपहर 1.21, 2.13, 3.05, 3.57, शाम 4.49, 5.41 होगी।

व्यासपुर बस अड्डे से यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के लिए रवानगी सुबह 7.49, 8.41, 9.33, 10.25, 11.17, दोपहर 12.09, 2.41, 3.33, शाम 4.25, 7.17, 18.09, 7.01 होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed