{"_id":"66b1638e8c3ac830ab011804","slug":"cia-will-investigate-lucky-murder-case-along-with-chhappar-police-station-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-123299-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: छप्पर थाना पुलिस के साथ सीआईए करेगी लक्की हत्याकांड की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: छप्पर थाना पुलिस के साथ सीआईए करेगी लक्की हत्याकांड की जांच
Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कुलचंदू निवासी लक्की खुराना की हत्या के मामले में की जांच अब थाना छप्पर पुलिस के साथ सीआईए भी करेगी। मृतक का फोन करके बुलाने वाले का पता लगाने के लिए सीआईए की टीम ने सीडीआर निकाल कर उसे फिल्टर करना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कूलचंदू निवासी लक्की खुराना का शव शनिवार सुबह उधमगढ़ के पास सड़क किनारे खेत पर पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता रिंकू राम ने बताया था कि शुक्रवार की रात नौ बजे बेटे ने उसके साथ ही बैठकर खाना खाया था। लगभग साढ़े नौ बजे उसके पास उसके किसी दोस्त का फोन आया था। इसके बाद वह दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा।
उसका मोबाइल भी बंद आता रहा। सुबह लगभग सात बजे ग्रामीण खेतों की ओर गए तो लक्की का शव पड़ा मिला और उसकी हत्या का पता लगा। जिस तरह से घटनास्थल पर निशान मिले। उससे साफ है कि लक्की को डंडों से पीट-पीटकर मारा गया। छप्पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया हुआ है। थाना छप्पर प्रभारी रामपाल ने बताया कि लक्की के हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए सीआईए भी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।