फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cheating of 13.82 lakhs from operator of plibboard factory, Yamuna nagar

प्लाइबोर्ड फैक्टरी संचालक से 13.82 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 13.82 lakhs from operator of plibboard factory, Yamuna nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्लाइबोर्ड बेचने के नाम पर लुधियाना निवासी दंपती ने तीन लोगों के साथ मिलकर आरवी एंटरप्राइजेज प्लाइवुड फैक्टरी के संचालक राकेश कुमार से 1382549 रुपये ठग लिए। आरोपी फैक्टरी संचालक से प्लाइबोर्ड खरीदते रहे और कुछ रुपये देकर बाकी रुपये बाद में देने का आश्वासन देते रहे। ऐसा कर आरोपियों पर लाखों रुपये बकाया हो गए। जब पीड़ित ने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने देने से मना कर दिया। सदर जगाधरी पुलिस ने आरोपी दंपती समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंसल टाउन निवासी राकेश कुमार ने सदर जगाधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी एमएस आरवी इंटरप्राइजेज के नाम ने प्लाइवुड फर्म है। वह प्लाइबोर्ड व प्लाई के उत्पादों का व्यवसाय करते हैं। फर्म में जगाधरी निवासी भानू वर्मा व लुधियाना निवासी ओमप्रकाश शर्मा एजेंट के रूप में काम करता था। उसके माध्यम से जनवरी में लुधियाना निवासी जूली इटरप्राइजेज की पार्टनर जूली कुमारी व उसके पति सुनील कश्यप ने उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने प्लाइबोर्ड व अन्य उत्पाद खरीदने की बात कही। इस दौरान महावीर कालोनी जगाधरी के नरसिंह यादव के साथ मिलकर आरोपियों ने उनसे बातचीत की। इसके बाद आरोपियों के ऑर्डर पर वह लुधियाना प्लाइबोर्ड भेजने लगा।
विज्ञापन

शुरू में आरोपियों ने प्लाइबोर्ड की कीमत समय पर अदा कर दी गई। इसके बाद 30 जनवरी को आरोपियों ने उसे 435807 रुपये का प्लाइबोर्ड मंगवाया। रुपये बाद में देने का वादा किया। इसी तरह एक फरवरी को 465213 का प्लाइबोर्ड खरीदा। इसकी कुछ पेमेंट आरोपियों ने कर दी और कुछ बाद में देने की बात कही। इसके बाद नौ फरवरी को 468275 रुपये और 11 फरवरी को 478275 रुपये का प्लाइबोर्ड भेजा। आरोपियों ने कुछ भुगतान कर जल्ध ही शेष राशि का भुगतान करने का आश्वासन दिया। इस तरह आरोपियों पर उसका 1382549 रुपये का भुगतान शेष रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब उसने अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने बहानेबाजी शुरू कर दी। कुछ दिनों पहले जब उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लुधियाना निवासी जूली कुमारी, उसके पति सुनील कश्यप, लुधियाना निवासी ओम प्रकाश शर्मा, जगाधरी की महावीर कालोनी निवासी नर सिंह यादव व जगाधरी के मोहल्ला बेहाराहां निवासी भानु वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी कंवल सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed