{"_id":"6661012b09d1b4bf95076bb4","slug":"cheated-of-lakhs-of-rupees-by-pretending-to-name-ministers-and-officers-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1006-404730-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मंत्री और अफसरों के नाम का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मंत्री और अफसरों के नाम का झांसा देकर लाखों रुपये ठगे
Thu, 06 Jun 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। खुद को विधानसभा में उच्च पद पर तैनात बताकर करनाल के राजेश कौशिक ने हुडा सेक्टरों में प्लॉट अलॉट कराने के नाम पर आठ लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। इसके लिए आरोपी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री कंवरपाल, एसपी व डीसी को भी प्लाॅट दिलाने की बात कहकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। एक के बाद एक कई लोग उसके जाल में फंस गए लेकिन आरोपी ने रुपये लेने के बाद उन्हें प्लॉट अलॉट नहीं कराए। पुलिस ने जैन एवेन्यू कॉलोनी निवासी हाकम सिंह की शिकायत पर आरोपी राजेश कौशिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जैन एवेन्यू कॉलोनी निवासी हाकम सिंह ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक दिसंबर 2023 को सेक्टर 32 करनाल निवासी राजेश कौशिक ने चोपड़ा प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उसका मकान किराये पर लिया था। आरोपी ने उसे बताया था कि वह विधानसभा में उच्च पद पर तैनात है। वह लोगों को हुडा सेक्टरों में प्लॉट अलॉट करवाता रहता है। आरोपी ने उसे अपनी बातों में उलझाकर हुडा में प्लाट लेने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे बताया कि हुडा में 120 वर्गगज का प्लाट 87 हजार रुपये में निकलता है और 260 वर्गगज का प्लाट तीन लाख 63 हजार रुपये में निकलता है। आरोपी ने उसे बताया कि उसने एसपी, डीसी, मुख्यमंत्री नायब सैनी के 23 प्लॉट अलॉट और कृषि मंत्री कंवर पाल के भी चार प्लाट अलाट करवाए है। तब आरोपी की बातों में आकर उसने उसे 260 वर्ग गज का प्लाट लेने के लिए तीन लाख 63 हजार रुपये दिए थे। इसी प्रकार आरोपी ने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी रीतू सोनी, रामदास, बबली, चरणदास, पूजा रानी से भी तीन लाख 63 हजार रुपये प्रति प्लाट लिए। इनके अलावा रीटा देवी से 120 वर्ग गज के प्लॉट अलॉट कराने के लिए 87000 हजार रुपये, राकेश ने दो प्लाट की अलॉटमेंट के लिए साढ़े चार लाख रुपये लिए। इस प्रकार आरोपी ने उनसे कुल 23 लाख 52 हजार रुपये प्लाट अलॉट कराने के नाम पर लेकर हड़प लिए। हाकम सिंह ने शिकायत में बताया कि जब उनके नाम प्लाट अलॉट नहीं हुए तो उन्होंने आरोपी से बातचीत की। तब आरोपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह 29 मार्च से पहले उनके हक में प्लाट अलॉटमेंट कराकर कन्वेंस डीड करवा देगा। इस बारे में किसी अन्य व्यक्ति के साथ जिक्र मत करना लेकिन आरोपी ने उनके हक में एक भी प्लाट की अलॉटमेंट नहीं करवाई और 21 मार्च की रात को अपना सामान उससे किराये पर लिए मकान में छोड़कर फरार हो गया। अब आरोपी का मोबाइल भी बंद आ रहा है। आरोप है कि आरोपी ने उनके अलावा कई अन्य लोगों से भी प्लाट अलॉटमेंट के नाम पर लाखों रुपये ठगे हुए है। इस शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी करनाल निवासी राजेश कौशिक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन सेक्टर 17 थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी राजेश कौशिक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।